scriptBreakig मतदान समाप्त होते ही सपा कार्यकर्ताओं का भाजपा नेता पर हमला, बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर, देखें वीडियो | Lok sabha election 2019 BJP leader beaten by SP workers after voting | Patrika News
मथुरा

Breakig मतदान समाप्त होते ही सपा कार्यकर्ताओं का भाजपा नेता पर हमला, बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर, देखें वीडियो

इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, भाजपा नेता पर हमले की सूचना से पुलिस वालों के होश उड़े

मथुराApr 18, 2019 / 08:58 pm

धीरेंद्र यादव

Lok sabha election 2019

Lok sabha election 2019

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के रांची बांगर स्थित एक स्कूल में मतदान समाप्त होने के दौरान चुनावी रंजिश को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर रामजी लाल के साथ अज्ञात हमलावरों ने मारपीट कर डाली। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां भाजपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई है।
ये है मामला
बता दें कि मथुरा जनपद में चुनाव मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके बाद भी थाना अधिकारी क्षेत्र के रांची बांगर में पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई। भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर रामजी लाल चुनावी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला कर दिया। भाजपा नेता के साथ हुई मारपीट की सूचना पाकर क्षेत्रीय पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घायल भाजपा नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि चुनावी रंजिश को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा और कार्यकर्ताओं द्वारा जानबूझकर भाजपा नेता को निशाना बनाया गया है। निर्मम तरीके से मारपीट कर घायल कर दिया गया है।
क्या कहा पुलिस ने
वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि अज्ञात हमलावर द्वारा पोलिंग बूथ के बाहर भाजपा के नेता पर हमला किया गया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर हमलावरों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
UP Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Home / Mathura / Breakig मतदान समाप्त होते ही सपा कार्यकर्ताओं का भाजपा नेता पर हमला, बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो