ये हैं प्रत्याशी मथुरा की सांसद हेमा मालिनी हैं। वे भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर एख बार पिर चुनाव लड़ रही हैं। सपा-बसपा गठबंधन की ओर से रालोद के कुंवर नरेन्द्र सिंह प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने यहां से महेश पाठक को मैदान में उतारा है। स्वतंत्र जनताराज पार्टी के प्रत्याशी ओम प्रकाश हैं। पांच प्रत्याशी छोटे दलों के हैं, जबकि तीन निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
पांच विधानसभा क्षेत्र
मथुरा लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। ये हैं- छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा और बलदेव। 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां मांट सीट पर बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली थी। बाकी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। 2014 के लोकसभ चुनाव में मथुरा सीट पर राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव जयंत चौधरी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा की हेमा मालिनी 53 फीसदी वोट लेकर विजयी रही थीं। कुल 64 फीसदी वोट पड़े थे। 2000 वोट नोटा में गए थे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .. UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App