scriptप्रियंका गांधी को यूपी की जिम्मेदारी से कोई फर्क नही पड़ेगा : श्रीकांत शर्मा | Mathura Shrikant Sharma Priyanka Gandhi UP responsibility no Impact | Patrika News
मथुरा

प्रियंका गांधी को यूपी की जिम्मेदारी से कोई फर्क नही पड़ेगा : श्रीकांत शर्मा

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इस पर बेहद तल्खी से कहाकि, यह प्रियंका गांधी का अपना निर्णय है, इसका न कोई कल फर्क था न कोई फर्क आज है।

मथुराSep 13, 2020 / 11:36 am

Mahendra Pratap

प्रियंका गांधी को यूपी की जिम्मेदारी से कोई फर्क नही पड़ेगा : श्रीकांत शर्मा

प्रियंका गांधी को यूपी की जिम्मेदारी से कोई फर्क नही पड़ेगा : श्रीकांत शर्मा

मथुरा. उत्तर प्रदेश कांग्रेस में काफी फेरबदल हुई, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कद बढ़ाते हुए उन्हें पूरे यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इस पर बेहद तल्खी से कहाकि, यह प्रियंका गांधी का अपना निर्णय है, इसका न कोई कल फर्क था न कोई फर्क आज है।
यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शनिवार सुबह लखनऊ से मथुरा के लिए निकले और फिरोजाबाद के बाद मथुरा पहुंचे। मथुरा अपने घर पहुंचने से पहले आधी रात को ही ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जनपदवासियों की सुरक्षा और विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान मीडिया ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से कई सवाल किए, जिसका उन्होंने बेहद बेबाकी से जवाब दिया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहाकि, बागपत में हुई मौतों ओर बबाल पर मुख्यमंत्री योगी ने खुद संज्ञान लिया है जो भी घटनाएं होती है, सरकार सब पर नजर बना कर रखती है इस मामले में भी सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
प्रियंका को यूपी की जिम्मेदारी पर श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यह उनका अपना निर्णय है इसका न कोई कल फर्क था न कोई फर्क आज है। उधर कंगना मामले को लेकर उद्धव सरकार पर भी श्रीकांत शर्मा ने निशाना साधा।

Home / Mathura / प्रियंका गांधी को यूपी की जिम्मेदारी से कोई फर्क नही पड़ेगा : श्रीकांत शर्मा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो