scriptमथुरा-वृन्दावन नगर निगम का सीमा विस्तार, 20 गांव किए गए शामिल | Mathura-Vrindavan nagar nigam seema vistar by UP cabinet latest news | Patrika News
मथुरा

मथुरा-वृन्दावन नगर निगम का सीमा विस्तार, 20 गांव किए गए शामिल

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में दी गई मंजूरी
नगर पंचायत गोवर्धन और राधाकुंड का भी सीमा विस्तार किया गया

मथुराJan 01, 2020 / 10:02 am

Bhanu Pratap

CM yogi

CM yogi

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा-वृन्दावन नगर निगम का सीमा विस्तार किया है। नगर आयुक्त, नगर निगम के प्रस्ताव के क्रम में 20 राजस्व ग्रामों व क्षेत्रों को सम्मिलित किया गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी दी गई।
यह भी पढ़ें

Key to success लक्ष्य तय करें, बिना रुके, बिना थके, पूरी ईमानदारी से प्रयास करें, जरूर मिलेगी सफलता, देखें वीडियो

ये गांव किए गए शामिल

सीमा विस्तार में मकन्दपुर, ग्राम छटीकरा का आंशिक भाग, मदनपुरा बांगर, मदनपुरा खादर, सुनरख बांगर, सुनरख खादर, आटस बांगर, आटस खादर, ग्राम जैंत का आंशिक भाग, ग्राम वृन्दावन बांगर देहात भाग, वृन्दावन खादर, राजपुर बांगर तथा नौबरामद ग्राम पंचायत, राजपुर खादर, तेहरा, अल्हैपुर, जहांगीरपुर खादर का आंशिक भाग, डाॅगोली खादर का आंशिक भाग, अररूआ खादर का आंशिक भाग, पानी गांव खादर माफी का आंशिक भाग, पानी गांव खादर दाऊ गुलाब सिंह का आंशिक भाग आदि ग्रामों/क्षेत्रों को सम्मिलित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

किसी के फेंके हुए मैले अपशब्द हमें अपने मन में धारण करके अपना मन नहीं खराब करना चाहिए

नगर पंचायत गोवर्धन का सीमा विस्तार
जनपद मथुरा के नगर पंचायत गोवर्धन का सीमा विस्तार किया जाएगा। इसका सीमा विस्तार नगर पंचायत गोवर्धन के कृषक एवं कृष्येतर क्षेत्रों को सम्मिलित करके किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

एएमयू खुलने से पूर्व कुलपति ने भावुक होकर लिखा पत्र- छात्रों के अधिकारों को कुचलने का पक्षधर नहीं

नगर पंचायत राधाकुण्ड का सीमा विस्तार

जनपद मथुरा के नगर पंचायत राधाकुण्ड के सीमा विस्तार का निर्णय हुआ है। इस नगर पंचायत का सीमा विस्तार इसके कृषिक एवं कृष्येतर क्षेत्रों को नगर पंचायत राधाकुण्ड की सीमा में सम्मिलित करके किया जाएगा।

Home / Mathura / मथुरा-वृन्दावन नगर निगम का सीमा विस्तार, 20 गांव किए गए शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो