scriptपंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी समारोह में पहुंची उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य | Pandit Deendayal Upadhyay Centenary celebrations Baby Rani MauryaGover | Patrika News
मथुरा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी समारोह में पहुंची उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य

समारोह के उद्घाटन से पूर्व राज्यपाल बेबीरामी मौर्य पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वो मेले में पहुंचीं और प्रदर्शनियों को देखा।

मथुराSep 25, 2019 / 04:28 pm

अमित शर्मा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी समारोह में पहुंची उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी समारोह में पहुंची उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य

मथुरा। फरह के दीनदयाल धाम में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी समारोह (मेला) का उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उद्घाटन किया। उद्घाटन से पूर्व उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वो मेले में पहुंचीं और प्रदर्शनियों को देखा।
यह भी पढ़ें

अनुच्छेद 370 हटाए जाने से बौखलाए जैश-ए-मोहम्मद ने पीएम मोदी, शाह और डोभाल पर हमले की रची साजिश, ये 30 बड़े शहर निशाने पर

इस दौरान मथुरा जोन के प्रवक्ता किशोर स्वर्ण ने बेबी रानी मौर्य को संत निरंकारी की पुस्तकें भेंट की और उन्हें संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के समाज कल्याणकारी गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि निरंकारी प्रदर्शनी के साथ ही निरंकारी सद्गुरु माता सुदिक्षा जी की प्रेरणा से संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा फरह के दीनदयालधाम में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह (मेला) में पूर्व वर्षों की भांति लगातार चार दिन चलने वाली प्याऊ भी लगायी गयी है। उत्तराखंड की राज्यपाल मौर्य ने निरंकारी भक्तों को पुण्य कार्य हेतु बधाई दी।
यह भी पढ़ें

फिरोजाबाद के जसराना में दीवार गिरने से महिला की मौत

इस मौके पर गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह ने भी प्याऊ और प्रदर्शनी का अवलोकन कर निरंकारी भक्तों के समर्पण और सेवा भाव को सराहा। इससे पूर्व गत दिवस प्याऊ का उद्घाटन उप्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. वाई.के. शर्मा तथा मथुरा के निरंकारी सेवादल संचालक मोहन सिंह, दिल्ली से आए प्रचारक नेपाल सिंह और फरह के मुखी घासीराम भगतजी ने संयुक्त रूप से किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो