scriptअक्षय पात्र में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बच्चों को परोसा भोजन | President Ramnath Kovind served food to children in Akshaya Patra | Patrika News
मथुरा

अक्षय पात्र में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बच्चों को परोसा भोजन

राष्ट्रपति कोविंद ने शासकीस विद्यालयों से आये बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा व अक्षय पात्र द्वारा की जा रही मध्याह्न भोजन वितरण सेवा की सराहना की।

मथुराNov 28, 2019 / 06:30 pm

अमित शर्मा

अक्षय पात्र में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बच्चों को परोसा भोजन

अक्षय पात्र में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बच्चों को परोसा भोजन

मथुरा। भक्ति वेदांत स्वामी मार्ग स्थित अक्षय पात्र परिसर, वृन्दावन में गुरुवार को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उनकी धर्मपत्नी सविता कोविंद, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन मधु पंडित दास एवं वाइस चेयरमैन चंचलापति दास ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने प्रांगण स्थित चंद्रोदय मंदिर में राधा वृन्दावन चंद्र के दर्शन किये।
यह भी पढ़ें

निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया के आवास पर हुआ नवनिवयुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

दर्शन उपरांत राष्ट्रपति कोविंद ने अक्षय पात्र की केन्द्रीयकृत रसोई का भ्रमण किया। इस अवसर पर बाटी, गौंदा आटस, मघेरा, रामताल, देवी आटस, भरतिया व नारायणपुर के शासकीय विद्यालयों से आए बच्चों ने गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात उन्होंने केन्द्रीयकृत रसोई का व्यापक निरीक्षण कर उसकी कार्य प्रणाली को बारीकी से समझा। इस दौरान संस्था चेयरमैन मधु पंडित दास ने उन्हें वृन्दावन स्थित केन्द्रीयकृत रसोई का परिचय विस्तार पूर्वक प्रदान किया। इसके बाद राष्ट्रपति कोविंद ने शासकीस विद्यालयों से आये बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा व अक्षय पात्र द्वारा की जा रही मध्याह्न भोजन वितरण सेवा की सराहना की।
यह भी पढ़ें

भाजपा के बाद सपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, ब्रज के दो जिलों के बदले अध्यक्ष

इस अवसर पर संस्था के वाइस चेयरमैन चंचलापति दास ने बताया कि अक्षय पात्र के द्वारा स्थापित 52 किचन में से वृन्दावन के केन्द्रीयकृत रसोई का स्थान सबसे पहले स्थापित होने वाले रसोई घरों में दूसरा है, राष्ट्रपति के आगमन से इसके गौरव में आज और वृद्धि हो गई।

यह भी पढ़ें

हैवान पिता ने दुष्कर्म के विरोध पर जला दिया था मासूम का प्राइवेट पार्ट, 17 महीने संघर्ष कर मां ने दिलाई सजा

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डेयरी विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी एवं संस्था के उपाध्यक्ष भरतर्षभा दास, युधिष्ठिर कृष्ण दास एवं संघ के प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला उपस्थित रहे।

Hindi News/ Mathura / अक्षय पात्र में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बच्चों को परोसा भोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो