scriptजल के उपासक सिंधी समाज ने कान्हा की नगरी में किया बड़ा काम, देखें वीडियो | Sindhi samaj planted tulsivan near Yamuna river World environment day | Patrika News
मथुरा

जल के उपासक सिंधी समाज ने कान्हा की नगरी में किया बड़ा काम, देखें वीडियो

किशोर इसरानी ने बताया कि सिन्धी समुदाय के इष्टदेव जलदेवता वरूणावतार भगवान झूलेलाल है, इसलिए सिन्धी समाज जल की उपासना करता हैं।

मथुराJun 06, 2019 / 10:24 am

suchita mishra

plant

plant

मथुरा। सिन्धी युवा महिला मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर यमुना मिशन का हिस्सा बन पर्यावरण संरक्षण की सीख दी। पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए, मोक्षधाम के पीछे यमुना जी के किनारे तुलसी वन के पास पौधे रोपे गए। किशोर इसरानी ने बताया कि सिन्धी समुदाय के इष्टदेव जलदेवता वरूणावतार भगवान झूलेलाल है, इसलिए सिन्धी समाज जल की उपासना करता हैं। ब्रज में जल की स्त्रोत माँ यमुना जी के आसपास वातावरण को सुन्दर बनाने के लिए पौधे लगाए जा रहे है।
प्रदूषण रोकने के लिए पौधारोपण जरूरी
कार्यक्रम संयोजिका तनुजा मनसुखानी ने बताया कि किसी भी नेक कार्य एवं समाज कल्याण के कार्यक्रम हेतु परोपकार की भावना होना जरूरी है। सिन्धी समाज इसी नेक भावना के तहत काम करता हैं। इसी कड़ी में सिन्धी महिलाओं द्वारा किए गए इस नेक कार्य को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। उपाध्यक्ष भारती उकरानी ने कहा कि प्रदूषण हानिकारक है, इसके लिए पौधरोपण जरूरी हैं। यमुना मिशन में सिन्धी समाज की सहभागिता के अच्छे परिणाम आयेंगे। महासचिव सीमा पंजवानी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की आज जरूरत है, ऐसे में सभी आगे आएं। कोषाध्यक्ष अनिता चावला ने बताया कि सिन्धी महिलाओं ने यमुना जी के आसपास वातावरण को सुन्दर बनाने के लिए पौधे लगाए है।
यमुना की सुंदरता बढ़ेगी
युवा महिला अध्यक्ष गीता नाथानी ने कहा कि एक-दूसरे का सहयोगी बनकर ही अच्छे अभियान को सफल बनाया जा सकता है। आज सिन्धी महिलाएं स्वामी लीलाशाह जी की प्रेरणा से मानव सेवा में तत्पर है। यमुना मिशन की सक्रिय कार्यकर्ता रश्मि शर्मा ने सिन्धी महिलाओं के उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर समाज को यमुना मिशन से जुड़कर पौधे लगाने चाहिए जिसमें आने वाले समय में तुलसी वन से यमुना की सुन्दरता बढ़े और स्वच्छता भी।
इनका रहा सहयोग
युवा महिला अध्यक्ष गीता नाथानी के नेतृत्व में सिन्धी युवा महिला मंडल की भारती उकरानी, सीमा पंजवानी, तनुजा मनसुखानी, अनिता चावला, हरि नाथानी, सपना मंगवानी, रजनी इसरानी, भावना घावरी, कोकल भाटिया, दिव्या लालवानी, मनीषा अंदानी, भारती केवलानी, कोमल नाथानी, नानकी, कविता आदि सिन्धी महिलाओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर लाड़ी लुहाणा सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष जीवतराम चंदानी, झामनदास नाथानी, रमेश नाथानी, सुरेश मनसुखानी, जितेंद्र लालवानी, अशोक अंदानी, गिरधारी नाथानी, रमेश केवलानी, ललित नाथानी, पंडित मोहन महाराज तथा मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने पौधे लगाने में सहयोग किया। सिन्धी जनरल पंचायत द्वारा तुलसी वन में किए गए पौधरोपण में यमुना मिशन के प्रदीप बंसल, पंकज शर्मा, अरूण शर्मा, रश्मि शर्मा, राजीव गोस्वामी आदि का सहयोग रहा।

Home / Mathura / जल के उपासक सिंधी समाज ने कान्हा की नगरी में किया बड़ा काम, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो