मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा दहशत में है। गृह मंत्रालय से मिले इनपुट कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा छह जून, 2018 को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा पर बड़ी वारदात कर सकता है, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। श्री कृष्ण जन्मस्थान सहित, बांके बिहारी मंदिर, मथुरा जंक्शन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है।