scriptयमुना में मिले दो नवजात शव, जांच में जुटी पुलिस | Two newborn bodies found in Yamuna | Patrika News
मथुरा

यमुना में मिले दो नवजात शव, जांच में जुटी पुलिस

दोनों नवजातों के शव यमुना में कैसे आए पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।

मथुराFeb 17, 2020 / 07:58 pm

अमित शर्मा

यमुना में मिले दो नवजात शव, जांच में जुटी पुलिस

यमुना में मिले दो नवजात शव, जांच में जुटी पुलिस

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र की बंगाली घाट पुलिस चौकी इलाके में यमुना में सोमवार को दो नवजातों के शव तैरते देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों शव बाहर निकलवाए। दोनों नवजातों के शव यमुना में कैसे आए पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें

जिस मयूर नृत्य से कान्हा ने राधा को मनाया था उसीसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का होगा स्वागत

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक बंगाली घाट पुलिस चौकी क्षेत्र के विश्राम घाट के समीप सोमवार को यमुना किनारे बैठे लोगों की नजर जैसे ही यमुना नदी में तैरते नवजात शिशुओं के शव पर पड़ी तो सभी हैरत में पड़ गए। मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों शव बाहर निकलवाए। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। प्रत्यक्षदर्शी सुनील पाराशर ने बताया कि नदी में पड़े होने के कारण दोनों नवजातों के शव फूल गए हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि किसी अन्यत्र स्थान पर इन शवों को यमुना में फेंका गया है जो पानी में बहते हुए यहां पहुंच गए हैं। फिलहाल ये शव यमुना में कहां से और कैसे आए इसकी जांच पड़ताल करने में पुलिस जुट गई है।

Home / Mathura / यमुना में मिले दो नवजात शव, जांच में जुटी पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो