scriptBreaking मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा अचानक रद्द, धरी रह गईं तैयारियां | UP CM Yogi Mathura visit cancelled due to arun jaitley death | Patrika News
मथुरा

Breaking मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा अचानक रद्द, धरी रह गईं तैयारियां

-यूपी के सीएम का कार्यक्रम अचानक निरस्त।-मथुरा और वृंदावन में तीन घंटे रहना था। -लोकार्पण-शिलान्यास की तैयारियां धरी रह गईं।

मथुराAug 24, 2019 / 02:15 pm

suchita mishra

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा रद्द हो गया है। माना जा रहा है कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की मौत के कारण सीएम ने अपना दौरा रद्द किया है। अब वे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में भाग नहीं लेंगे। योगी आदित्यनाथ को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी उद्घाटन करना था। वहीं प्रसिद्ध दही–हांड़ी कार्यक्रम भी उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाना था। मुख्यमंत्री के आगमन के कारण हर स्थान पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पूरा शहर हाईअलर्ट पर है।
53675652-1ae0-44d9-ac5a-fc00b77a9b0c.jpeg
यूपी सरकार करा रही है जन्मोत्सव
बता दें कि इस बार मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तीन दिवसीय समारोह हो रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्याख्यान माला, शोभा यात्रा जैसे कार्यक्रम हो रहे हैं। बृज के सभी मंदिरों को सजाया गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर की शोभा तो देखते ही बनती है। पूरे शहर में सुबह से लेकर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं।
Shri Krishna Janmbhoomi
क्या था कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 24 अगस्त, 2019 को गोरखपुर से आगरा होते हुए मथुरा आना था। उन्हें तीन घंटे जन्माष्टमी कार्यक्रम में भाग लेना था। वृंदावन में 2.10 बजे टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेन्टर का उद्घाटन करना था। फिर कथावचक विजय कौशल के आश्रम में पहुंचना था। 3.35 से चार बजे तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर रहना था। शाम चार बजे से श्रीरामलीला मैदान पर आयोजित जन्मोत्सव के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। यहीं पर विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करना था। शाम 5.20 बजे खेरिया हवाई अड्डा आगरा के लिए प्रस्थान करना था। मुख्यमंत्री का दौरा रद होने से लोकार्पण और शिलान्यास संबंधी सभी तैयारियां धरी रह गईं।

Home / Mathura / Breaking मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा अचानक रद्द, धरी रह गईं तैयारियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो