scriptकांग्रेस के पास न नेता है, न नीति और न नेतृत्व: श्रीकांत शर्मा | UP minister shrikant sharma statement on rahul gandhi and Congress | Patrika News

कांग्रेस के पास न नेता है, न नीति और न नेतृत्व: श्रीकांत शर्मा

locationमथुराPublished: Dec 16, 2017 04:00:36 pm

Submitted by:

suchita mishra

एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा।

shrikant sharma

shrikant sharma

मथुरा। यूपी के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे। वहां उन्होंने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही जल्द से जल्द उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस दौरान वे मीडिया से भी रूबरू हुए।
राहुल पर कटाक्ष, मोदी की तारीफ
मीडिया से रूबरू होते हुए श्रीकांत शर्मा ने राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी का अध्यक्ष बनना कोई ब्रेकिंग न्यूज नहीं है क्योंकि ये तो उनके पैदा होते समय ही निर्धारित हो गया था कि वे एक दिन कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज देश जिस तरह नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ रहा है। देश का गरीब मोदी जी के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर भ्रष्टाचार को समाप्त करने का युद्ध लड़ रहा है। वहीं कांग्रेस का अपना अधिकार क्षेत्र है। हालांकि ये कांग्रेस का अपना घर का मसला है लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है जहां देश भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, वहां कांग्रेस 50 हजार के मुचलखे पर जमानत पर चल रहे एक व्यक्ति को अध्यक्ष बना रही है। लेकिन उनके पास कोई विकल्प नही है क्योंकि गांधी परिवार के अलावा उनकी पार्टी में कोई अध्यक्ष बन नहीं सकता है। उनका अध्यक्ष उनको मुबारक हो।

कांग्रेस का जिक्र आते ही घोटालों का जिक्र आएगा
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसी पार्टी के अध्यक्ष बने हैं जिसने लंबे समय तक देश में शासन किया है, लेकिन जब भी कांग्रेस का जिक्र आएगा तब घोटालों का भी जिक्र जरूर आयेगा। वहीं गुजरात चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ये विपक्ष खासतौर से कांग्रेस की बौखलाहट है। जब चुनाव जीतते हैं तो इन्हें ईवीएम और चुनाव आयोग बहुत अच्छा लगता है। हारते हैं तो ईवीएम में खामियां बताते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने अहंकार से बाहर आकर मंथन करना चाहिए कि वो क्यों हार रहे हैं। उनके पास नेता है, न नीति है और न नेतृत्व है। अब जनता समझदार हो गई है। वो बहकावे में नहीं आती। उसको विकास चाहिए और विकास का नाम नरेंद्र मोदी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो