scriptशराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, यातायात माह में पुलिस ने चलाया ये अभियान, देखें वीडियो | up police special campaign against drink and drive in traffic month | Patrika News
मथुरा

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, यातायात माह में पुलिस ने चलाया ये अभियान, देखें वीडियो

ब्रेथ एनालाइजर से की जा रही है जांच। जांच में फेल होने पर निरस्त हो सकता है लाइसेंस।

मथुराNov 07, 2019 / 02:07 pm

suchita mishra

UP Police

UP Police

मथुरा। सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाना अब लोगों के लिए मुसीबत बन सकता है। ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए जिले में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार की रात सड़क पर वाहन चलाने वाले लोगों को रोककर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जो लोग ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में फेल हो गए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
दिल्ली के बाद अब यहां आया पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला, हमलावरों डंडों से पीटा, पथराव किया और वर्दी फाड़ी

चेकिंग अभियान की जानकारी देते हुए टीआई डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि यातायात माह नवंबर के तहत इस चेकिंग अभियान को चलाया जा रहा है। इस अभियान में वाहन चालकों को ब्रेथ एनालाइजर के जरिए चेक किया गया। ब्रेथ एनालाइजर के जरिए यह पता लगाया गया कि वाहन चालक शराब के नशे में तो नहीं है। इसे रोकने के लिए लोगों से लगातार अपील की जा रही है। यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। जो लोग शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए जाएंगे या यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए मिले तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालक का लाइसेंस निरस्त भी किया जा सकता है।

Home / Mathura / शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, यातायात माह में पुलिस ने चलाया ये अभियान, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो