scriptशादी के बाद घरों से भागे प्रेमी-प्रेमिका, लिव इन में 15 दिन साथ रहे, अब सामने आई खौफनाक कहानी | Woman from Kurukshetra Haryana living live in relationship dies in Mathura | Patrika News
मथुरा

शादी के बाद घरों से भागे प्रेमी-प्रेमिका, लिव इन में 15 दिन साथ रहे, अब सामने आई खौफनाक कहानी

UP Crime: यूपी के मथुरा जिले के गोवर्धन थानाक्षेत्र में 15 दिन पहले लिव इन में रहने आई महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने महिला के प्रेमी को हिरासत में लिया है।

मथुराDec 11, 2023 / 07:52 pm

Vishnu Bajpai

mathura_woman_death.jpg
Mathura Woman Death: उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी मथुरा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां 15 दिन पहले प्रेमी के साथ भागकर लिव इन में रहने आई शादीशुदा महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने महिला के प्रेमी को हिरासत में लिया है। घटना मथुरा के गोवर्धन थानाक्षेत्र की कृष्‍णा विहार कॉलोनी की है। पुलिस का कहना है कि महिला के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही जानकारी मिल सकेगी।

सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने बताया कि दोनों प्रेमी प्रेमिका हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि दोनों अगल-बगल के गांवों के रहने वाले हैं। दोनों की शादियां भी हो चुकी हैं। कुरुक्षेत्र में ही इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। इसकी भनक लगने पर परिजनों ने दोनों का रिश्ता अलग-अलग जगहों से कर दिया था। इसके बाद भी दोनों आपस में मिलते रहे।
सीओ ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में प्रेमी शम्मी ने बताया कि वह और उसकी प्रेमिका हरजिंदर कौर ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं। इसके बाद हरजिंदर कौर अपना घर परिवार छोड़कर 25 नवंबर को प्रेमी शम्मी के पास भाग आई। इसके बाद दोनों मथुरा आ गए। यहां गोवर्धन थानाक्षेत्र में सेवाकुंज आश्रम के पास स्थित कृष्‍णा विहार कॉलोनी में 22 हजार में तीन कमरों का फ्लैट किराए पर लेकर रहने लगे।

पहले से शादीशुदा दोनों प्रेमी और प्रेमिका यहां नई जिंदगी शुरू करने आए थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दोनों 15 दिन पहले ही यहां शिफ्ट हुए थे। प्रेमी शम्मी महिला हरजिंदर कौर को अपनी पत्नी बताता था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को भी दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद ही हरजिंदर कौर की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि महिला के गले और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। प्रेमी अभी पुलिस की हिरासत में है।

Hindi News/ Mathura / शादी के बाद घरों से भागे प्रेमी-प्रेमिका, लिव इन में 15 दिन साथ रहे, अब सामने आई खौफनाक कहानी

ट्रेंडिंग वीडियो