
PAC Jawan Committed Suicide in Mathura
PAC Jawan Committed Suicide: आगरा यूनिट के पीएसी जवान सुधीर मलिक नोएडा के रहने वाले थे। देर रात सुधीर अपने साथियों के साथ कैंप के लिए रवाना हुआ। कैंप पहुंचकर वह अपने बैरक में चला गया।
जवान की मौत की जानकारी होते ही उसके घरवाले बेहद परेशान हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस घटना के पीछे की वजह खंगालने में जुट गई है। पुलिस महकमा ये बताने में असमर्थ है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। कुछ लोग इसे हत्या कह रहे हैं तो वहीं कुछ इसे आत्महत्या बता रहे हैं। हालांकि शव को पुलिस ने पोरस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रात लगभग 1 से 2:00 बजे के बीच में सुधीर साथियों के साथ कैंप के लिए रवाना हो रहा था। उस समय सुधीर अपने साथियों से बैरक में कुछ सामान लेने जाने को कहा और इतना कहकर वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद वहां से एक तेज आवाज आई जिसके बाद साथी जवान बैरक की ओर भागे। बैरक में सुधीर की खून से लथपथ शव पड़ा देखा। गोली लगने की सूचना पर दलनायक अमर सिंह जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और सुधीर को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में सुधीर को मृत घोषित कर दिया गया।
रात करीब 2:00 बजे पीएसी जवान की मौत की सूचना मिली थी। जवान ने खुद को गोली मार ली है लेकिन अभी इस पर जांच की जा रही है। ये हत्या है या आत्महत्या इसका जांच के बाद ही खुलासा होगा। -एसपी सिटी अरविंद कुमार
Published on:
23 Jul 2024 04:29 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
