scriptएक साल में उखड़ने लगा 88 करोड़ की लागत से बना यमुना पुल | Yamuna Bridge inaugrated by cm yogi cost Rs 88 crores begin to break | Patrika News
मथुरा

एक साल में उखड़ने लगा 88 करोड़ की लागत से बना यमुना पुल

-साढ़े तीन साल में तैयार हुआ था यमुना पुल-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था पुल का उद्घाटन

मथुराJun 04, 2019 / 02:20 pm

suchita mishra

bridge

bridge

मथुरा। यमुना के जिस पुल को तैयार करने में साढ़े तीन साल से अधिक का समय लगा, 88 करोड़ की लागत आई, वो पुल महज एक साल में ही उधड़ने लगा है। इस पुल का लोकार्पण स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। अब इस पुल से गुजरना अपनी जान जोखिम में डालने जैसा है। मजेदार बात ये है कि अधिकारी किसी हादसे का इंतजार कर रहे है।
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड और सेतु निगम के अधिकारियों ने इस पुल का निर्माण कराया। फरवरी 2018 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पुल का लोकार्पण किया। पुल के शुरू होने से मथुरा से गोकुल बैराज होकर अलीगढ़, सादाबाद और हाथरस जाने वाले भारी वाहन अब इसी से होकर निकलने लगे है। इस पुल से रिफाइनरी के टैंकर, ट्रक, सवारी बस आदि गुजरते है। अभी इस पुल को बने करीब एक साल ही हुआ है कि जगह-जगह से इसकी गिट्टियां उखड़ने लगी है, आरसीसी के अंदर सरियाओं का जाल टूटने लगा है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Home / Mathura / एक साल में उखड़ने लगा 88 करोड़ की लागत से बना यमुना पुल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो