script501 मीटर लंबा तिरंगा लेकर 18 सौं छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा | 501 Meter Long Tiranga Yatra Organised By ABVP On republic Day | Patrika News

501 मीटर लंबा तिरंगा लेकर 18 सौं छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

locationमऊPublished: Jan 26, 2020 06:00:36 pm

राष्ट्रवाद का संदेश देने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निकाला यात्रा, दिया एकता का संदेश।

Tiranga Yatra

तिरंगा यात्रा

मऊ. 71वें गणतंत्र दिवस के मौके को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यादगार बना दिया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने 501 मीटर लंबा तिरंगा बनाकर उसकी यात्रा निकाली जो सोनी धापा मैदान से शुरू होकर बाल निकेतन होते हुए कोतवाली रौजा, आर्य समाज स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज से मिर्जाहादीपुरा चौक पर सम्पन्न हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राएं भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे।

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में उत्तर प्रदेश, इस साल लगेंगे 25 करोड़ पौधे

501 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा देखकर शहर के लोगों में भी गजब का उत्साह था। जगह-जगह यात्रा पर फूलों की बारिश भी की गयी। मिर्जादीपुरा चौक पर यात्रा के समापन से पहले विद्यार्थी परिषद की उपलब्धियां एवं गणतंत्र दिवस का महत्व बताया गया। वक्ताओं का कहना था कि मऊ जिला राष्ट्रवादी विचारधारा का जिला है। इसे किसी दूसरे विचार से न देखा जाए। तिरंगा यात्रा में 1800 छात्र-छात्राओं के शामिल होने का दावा किया गया है।

By Correspondence

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो