scriptबसपा की कैंडिडेट लिस्ट आते ही भाजपा में खलबली, आनन-फानन में घोसी पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष | BJP UP Chief Swatantra Dev Singh Take Party Meeting for By Election | Patrika News
मऊ

बसपा की कैंडिडेट लिस्ट आते ही भाजपा में खलबली, आनन-फानन में घोसी पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में बैठक के बाद जारी की कैंडिडेट लिस्ट।
फागू चौहान को राज्यपाल बनाए जाने के बाद खाली हुई घोसी से अब्दुल कय्यूम अंसारी को उतारा।

मऊAug 29, 2019 / 09:02 am

रफतउद्दीन फरीद

Swatantra Dev Singh Patel

स्वतंत्रदेव सिंह पटेल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

मऊ. यूपी की 13 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये बहुजन समाज पार्टी की ओर से कैंडिडेट तय कर दिये गए हैं। लखनऊ में पार्टी की बैठक के बाद मायावती ने कैंडिडेट लिस्ट जारी की, जिसके बाद भाजपा और सपा भी उपचुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। बसपा की कैंडिडेट लिस्ट आने के बाद भाजपा भी एक्टिव हो गयी है। उधर मायावती अब्दुल कय्यूम अंसारी को कैंडिडेट घोषित कर रही थीं और इधर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मऊ पहुंचे थे।
इसे भी पढ़ें

बसपा ने घोषित किये उपचुनाव के लिये प्रत्याशी, मुख्तार के बेटे का टिकट कटा, देखें पूरी लिस्ट

 

2017 विधानसभा चुनाव में बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को कांटे की टक्कर में हराने वाले फागू सिंह चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाए जाने के बाद मऊ पहुंचे स्वतंत्रदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उपचुनाव को लेकर चर्चा की। पार्टी की ओर से बुधवार को आयोजित मंडल चुनाव कार्यशाला में भी वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को घोसी सीट पर होने वाले उपचुनाव में जीत का मंत्र दिया।
इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ट्रेन से मऊ पहुंचे, जहां स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। वहां से उन्हें भाजपा की मंडल चुनाव कार्यशाला में ले जाया गया। यहां उन्होंने कहा कि सूबे में संगठन के चुनाव चल रहे हैं। उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर जानकारी दी।
By Correspondence

Home / Mau / बसपा की कैंडिडेट लिस्ट आते ही भाजपा में खलबली, आनन-फानन में घोसी पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो