scriptघोसी विधानसभा सीट का परिणाम घोषित, 1758 वोटों से जीती यह पार्टी | BJP Won ghosi By Election Samajwadi Party Loss | Patrika News
मऊ

घोसी विधानसभा सीट का परिणाम घोषित, 1758 वोटों से जीती यह पार्टी

कांटे की रही टक्कर।

मऊOct 24, 2019 / 04:22 pm

रफतउद्दीन फरीद

Ghosi result

घोसी रिजल्ट

मऊ. कड़े मुाकाबले और दिलचस्प लड़ाई के बाद यूपी की घोसी विधानसभा सीट का परिणाम घोषित हो गया है। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी को हरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर ने 68,337 वोट पाकर समाजवादी पार्टी समर्थित सुधाकर सिंह को 1758 वोटों से हरा दिया। कांटे की टक्कर में सुधाकर सिंह को 66,579 वोट हासिल हुए।
फागू चैहान के राज्यपाल बनने के बाद खाली हुई मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम जारी होते ही भाजपा खेमे में लहर दौड़ गयी। भाजपा अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब रही। पहले राउंड से ही भाजपा और सपा समर्थित प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी, जिसमें बीजेपी प्रत्याशी ने लगातार बढ़त बनाए रखी। सीट पर बसपा को खासा नुकसान हुआ। 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा यहां दूसरे नंबर पर थी और महज सात हजार के मामूली अंतर से हारी थी, लेकिन उप चुनाव में उसके प्रत्याशी अब्दुल कय्यूम अंसारी तीसरे नंबर पर चले गए।

Home / Mau / घोसी विधानसभा सीट का परिणाम घोषित, 1758 वोटों से जीती यह पार्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो