scriptबोले व्यापारी, उत्पीङन हुआ तो राजधानी तक होगा आंदोलन | Business leaders said i am ready for movement any oppose condition | Patrika News
मऊ

बोले व्यापारी, उत्पीङन हुआ तो राजधानी तक होगा आंदोलन

उद्यमी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथी ने व्यापारियों को किया सम्मानित

मऊFeb 22, 2020 / 08:05 pm

Ashish Shukla

Business leaders

उद्यमी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथी ने व्यापारियों को किया सम्मानित

मऊ. यूपी के मऊ जिले के सदर तहसील के इंडस्ट्रील एरिया में उद्यमी सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला मुख्य अतिथी के रुप में उपस्थित रहे। जिनका व्यापारियों ने फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया। साथ ही मुख्य अतिथी के द्वारा व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
बतादें कि सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथी अनूप शुक्ला ने कहा कि व्यापारी को ही जोङ कर सरकार कोई भी विकास का सपना पुरा कर सकती है। लेकिन व्यापारी और सरकार के बीच मजबूत जोङ को अधिकारी तोङने की कोशिस कर रहे है। कई प्रदेश के कई जिलों में शिकायत मिला है की अधिकारी मनमानी कर व्यापारियों को परेशान कर रहे है।
प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी से लगातार व्यापारी हितों को लेकर बात की गयी है। सरकार व्यापारी के साथ मिल कर देश की प्रगति करना चाह रहा है। लेकिन अधिकारी इस मंसूबे को खराब कर रहा है। इसी ठीक करने की जरुरत है। इसके अलावा हमारा संगठन व्यापारी के हितों को लेकर प्रदेश और देश स्तर पर लङाई लङता रहा है। अगर व्यापारियों का उत्पीङन होगा तो हमारा संगठन कलेक्ट्रेट से लेकर राजधानी तक प्रदर्शन करने का काम करेगा।

Home / Mau / बोले व्यापारी, उत्पीङन हुआ तो राजधानी तक होगा आंदोलन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो