scriptपिता कर रहा था मां का कत्ल, बेटे ने देखा तो उसकी भी गोली मारकर की हत्या | husband killed his wife and son in mau | Patrika News
मऊ

पिता कर रहा था मां का कत्ल, बेटे ने देखा तो उसकी भी गोली मारकर की हत्या

 
आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

मऊOct 18, 2019 / 09:55 pm

Ashish Shukla

crime case

आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

मऊ . यूपी के मऊ जिले में एक कलयुगी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसने शक और गुस्से की वजह से अपने पत्नी को अवैध पिस्टल से सिर में गोली मार कर हत्या कर दिया था। इसके बाद इस घटना को अंजाम देते समय देख लेने पर अपने बेटे के भी सिर में गोली मार कर उनकी जीवन लीला को समाप्त कर दिया था। बतादे कि दोहरीघाट थाने के मादी सिपाह बाजार में पिछले आठ अक्टूबर की सुबह प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका और उनके बेटे का घर में ही गोली मारकर हत्या कर दिया गया था।
हत्याकांड के बाद पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी करने में जुटी थी। काफी छानबीन के बाद पुलिस ने हत्यारें को मादी सिपाह बाजार से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। हत्यारा और कोई नही बल्कि शिक्षिका का पति निकला, जिसने अपनी पत्नी और बेटे को गुस्से में आकर गोली मार दिया था। हत्याकांड के बारे में जानकारी देते हुए एसपी अनुराग आर्य़ ने बताया कि दोहरीघाट थाने में घटना के बाद मृतका के पति चन्द्रशेखर राय के ही तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम हत्यारों की तलाश में जुट गयी।
छानबीन में ही पता चला कि चन्द्रशेखर राय की पत्नी मृतका रेखा राय बलरामपुर जनपद में पिछले तीन वर्षों से प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पर नियुक्त थी। जो घटना के पहले लखनऊ रह रही थी। इस बात से पति चन्द्रशेखर नाराज थे। वह चाहते थे कि उनकी पत्नी का तबादला आस पास के जनपद में हो जाये। जिससे वह उसके साथ रहे। लेकिन वह आने से मना कर दिया।
वहीं इसी सत्र से अपने बच्चों का दाखिला लखनऊ में कराकर उसे भी साथ लेकर रहने लगी। इस बात से चन्द्रशेखर राय काफी नाराज रहते थे। इसी गुस्से की वजह से 08 अक्टूबर की सुबह अवैध पिस्टल से पत्नी रेखा राय के सिर में गोली मार कर हत्या कर दिया। जब उसका बेटा हर्षित राय घटना को अंजाम करते हुए देख लिया तो उसके भी सिर में गोली मार कर हत्या कर दिया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेजने की कार्य़वाही किया।

Home / Mau / पिता कर रहा था मां का कत्ल, बेटे ने देखा तो उसकी भी गोली मारकर की हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो