scriptMukhtar Ansari Brother in Law Arrested: जानिये मुख्तार अंसारी की पत्नी का भाई अनवर शहजाद क्यों हुआ गिरफ्तार | Mukhtar Ansari Brother in Law Arrested in Mau Reward Carrying 25000 | Patrika News
मऊ

Mukhtar Ansari Brother in Law Arrested: जानिये मुख्तार अंसारी की पत्नी का भाई अनवर शहजाद क्यों हुआ गिरफ्तार

Mukhtar Ansari Brother in Law Arrested: मुख्तार अंसारी की के एक साले अनवर शहजाद को मऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसपर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।

मऊAug 04, 2021 / 09:24 pm

रफतउद्दीन फरीद

mukhtar ansari brother in law arrested

मुख्तार अंसारी का साला गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, मऊ. Mukhtar Ansari Brother in Law Arrested: बीते साल के पहले तक मुख्तार अंसारी के ससुराल और उनकी पत्नी का परिवार मीडिया की सुर्खियों में कभी नहीं रहा। पर अब जब से योगी सरकार ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाइयां शुरू की हैं। इसकी जद में न सिर्फ अंसारी परिवार बल्कि मुख्तार अंसारी की पत्नी और उनका परिवार भी आया है। पत्नी व उनके भाइयों की करोड़ों की सम्पत्ति, बंगला और शस्त्र लाइसेंस जब्त किये जा चुके हैं। अब मऊ पुलिस ने मुख्तार अंसारी के साले अनवर शहजाद को गिरफ्तार किया है।


गाजीपुर के मोहम्मदाबाद मेहरूपुर निवासी अनवर शहजाद को मऊ पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे से गिरफ्तार किया। अनवर पर गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। उसके खिलाफ मुख्तार अंसारी का पैड इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस लेने का आरोप है और इस मामले में पुलिस उसे खोज रही थी। मुख्तार अंसारी को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

Home / Mau / Mukhtar Ansari Brother in Law Arrested: जानिये मुख्तार अंसारी की पत्नी का भाई अनवर शहजाद क्यों हुआ गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो