scriptपुलिस के निशाने पर मुख्तार गैंग, अवैध बूचड़खाना संचालित करने में 5 गिरफ्तार, तीन फरार पर पर 25-25 हज़ार का इनाम | Mukhtar Ansari Gang related 5 arrested in illegal Slaughterhouse mau | Patrika News
मऊ

पुलिस के निशाने पर मुख्तार गैंग, अवैध बूचड़खाना संचालित करने में 5 गिरफ्तार, तीन फरार पर पर 25-25 हज़ार का इनाम

पुलिस ने मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े अवैध बूचड़ख़ना संचालित कराने वालों पर कार्रवाई करते हुए आठ में से पांच को गिरफ्तार करते हुए उनपर गैंगस्टर एक्‍ट के तहत गिरफ्तार किया है। बाकी फरार चल रहे तीन पर 25-25 हज़ार का इनाम घोषित किया है।

मऊJun 20, 2020 / 09:36 pm

रफतउद्दीन फरीद

Arrested

गिरफ्तार

मऊ. विधानसभा के बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी गैंग पर पुलिस की सख्ती और बढ़ गयी है। गैंग से संबंधित 08 अवैध बूचङखाना संचलाकों के खिलाफ गैगेस्टर एक्ट की कार्य़वाही की गयी है। पुलिस ने दबिश देकर पांच को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन फरार पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।

 

गैंग लीडर शकील अहमद, एखलाक अहमद, जावेद अख्तर, अब्दुर्रहमान, अजमल कुरेशी को थाना कोतवाली क्षेत्र की पुलिस टीम ने दबिश वाहन चेकिगं के दौरान गिरफ्तार किया। बाकी बचे तीन शकील अहमद, रिवान और मोहम्मद कैफ अब भी फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस शिद्दत से तलाश कर रही है।

 

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या ने बताया कि नगर क्षेत्र के बीचोंबीच नगर पालिका के जर्जर भवन में पिछले 20 साल से संचालित अवैध बूचङखाने पर छापेमारी कर दो दर्जन जानवर व 800 किलो मांस के साथ 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनका कहना है शहर के बीचोंबीच यह अवैध बूचड़खाना मुख्तार अंसारी के गुर्गो की शह पर संचालित हो रहा था। गैंग चार्ट तैयार कर इसी के आठ अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआऱ दर्ज की गयी है।

 

उन्होंने बताया कि इनमें से गिरफ्तार किये गए पांच अभियुक्तों की अवैध कटान से अर्जित संपत्ति की भी गैगस्टर एक्ट में जब्त करने की कार्य़वाही भी शुरु कर दी गयी है। शेष फरार तीनों अभियुक्तों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया हैं।

 

पुलिस के मुताबिक मऊ सदर विधानसभा के बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अन्तर राज्यीय आपराधिक गैंग आईएस 19-1, आईएस 16बी के संरक्षण में अवैध बूचड़खाना दो दशकों से ज़िले में संचालित हो रहा है, लेकिन अब पुलिस ने इसपर शिकंजा कस दिया है, जिससे गैंग से जुड़े अपराधियों में खलबली मच गयी है।

Home / Mau / पुलिस के निशाने पर मुख्तार गैंग, अवैध बूचड़खाना संचालित करने में 5 गिरफ्तार, तीन फरार पर पर 25-25 हज़ार का इनाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो