scriptबाहुबली मुख्तार अंसारी को पंजाब पुलिस ले गई अपने साथ, जानिए क्या है पूरा मामला | Panjab police took Bahubali mukhtar Ansari from banda jail | Patrika News
मऊ

बाहुबली मुख्तार अंसारी को पंजाब पुलिस ले गई अपने साथ, जानिए क्या है पूरा मामला

कई साल से जेल में बंद हैं मुख्तार अंसारी

मऊJan 22, 2019 / 11:51 am

sarveshwari Mishra

Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

मऊ. बाहुबली मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से अब पंजाब के मोहाली जनपद की कोर्ट में पेश करने के लिए पंजाब पुलिस सोमवार को लेकर रवाना हो गई। साथ में बांदा पुलिस का फोर्स भी गई है। पता चला है कि विधायक का कोई केस मोहाली में भी विचाराधीन है। पेशी में हाजिर न होने पर वहां की अदालत ने वारंट जारी कर दिया था। इस वारंट और यूपी में चल रहे मुकदमों से संबंधित अदालतों की अनुमति पत्र के साथ पंजाब पुलिस सुबह यहां जिला जेल पहुंची और कानूनी औपचारिकताओं के बाद जेल प्रशासन ने विधायक को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया। साथ में बांदा पुलिस के एक क्षेत्राधिकारी, दो उप निरीक्षक और लगभग दो दर्जन कांस्टेबल साथ भेजे गए हैं। विधायक को वज्रवाहन में ले जाया गया है। पुलिस के पांच अन्य वाहन भी साथ गए हैं।

कौन है बाहुबली मुख्तार अंसारी
बसपा के नेता मुख़्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता है। जिनका नाम कई अपराधों में सामने आ चुका है। अन्य कई अपराधों समेत बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोप में मुख़्तार अंसारी उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद थे।

कई साल से जेल में बंद हैं मुख्तार अंसारी
पूर्वांचल के कुख्यात डॉन मुख्तार अंसारी को लगभग एक साल पहले दिल का दौरा भी पड़ चुका है। जिसपर उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भेजा गया था। आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी बांदा जेल में अपने आपको असुरक्षित महसूस करते हैं और वह कई बार शासन को पत्र लिखकर खुद को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की गुहार भी लगा चुके हैं। मुख्तार अंसारी के ऊपर पंजाब में भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसपर आज पंजाब पुलिस मुख्तार को अपने साथ पंजाब ले गयी है। वहीं जब मीडियाकर्मियों ने इस बारे में बांदा के मंडल कारागार के जेलर से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने इस पर कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया और मीडियाकर्मियों से कन्नी काटते नजर आए।

Home / Mau / बाहुबली मुख्तार अंसारी को पंजाब पुलिस ले गई अपने साथ, जानिए क्या है पूरा मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो