scriptहमले के विरोध में एकजुट हुए प्रधानों ने किया प्रदर्शन | pradhan sangh protest against attack in mau | Patrika News
मऊ

हमले के विरोध में एकजुट हुए प्रधानों ने किया प्रदर्शन

तीन प्रधान पर हो चुका है जानलेवा हमला, एक ही हो चुकी है दिनदङाङे हत्या

मऊSep 12, 2019 / 10:04 pm

Ashish Shukla

pradhan sangh protest

तीन प्रधान पर हो चुका है जानलेवा हमला, एक ही हो चुकी है दिनदङाङे हत्या

मऊ. प्रधानों पर लगातार हो रहे हमले के विरोध गुरूवार को जिला प्रधान संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि अगर प्रशासन ने अपराध पर जल्द अंकुन न लगाया तो आर पार की लड़ाई होगी। बतादें कि जिले में पिछले कुछ दिनों में तीन प्रधानो पर जानलेवा हमला हुआ है जबकि इस हमले में एक की मौत भी हो गई है।
बतादें कि रानीपुर ब्लाक के असलपुर गांव के ग्राम प्रधान मुन्ना राव की हत्या के बाद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नही होने से जनपद के प्रधानों में पुलिस प्रशासन के प्रति खासी नाराजगी है। इसी नाराजगी को जाहिर करने के लिए प्रधानों ने राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संघगन के तत्वाधान में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाप्रशासन के माध्यम से सीएम योगी को पत्रक सौंपा है। 8 सितम्बर को ग्राम प्रधान मुन्ना को भरी पंचायत के दौरान दिनदहाङे गांव के एक युवक ने गोलियों से भून डाला था, परिजनों ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी हत्यारोपी को गिरफ्तार नही कर सकी। जिससे परिजनों सहित प्रधान संघ भी नाराज है।
इसी नारजगी को लेकर प्रधानों ने पहले तो नगर पालिका कम्युनिटी हाल में संघ के अध्यक्ष विवेका नन्द यादव की अगुवाई में शोक सभा किया। इसके बाद जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट एस के सचान के माध्यम से सीएम योगी को अपना ज्ञापन सौपा। मांग उठाया कि मृतक प्रधान के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाये। साथ ही हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाये। इसके साथ ही लगातार प्रधानों के उपर जान लेवा हमले हो रहे है। इसके प्रति प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इन्तजाम करे।

Home / Mau / हमले के विरोध में एकजुट हुए प्रधानों ने किया प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो