scriptपुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15 लाख के गांजा संग पांच तस्कर गिरफ्तार | Sarailakhansi Police arrested 1.5 million Hemp with Five smugglers | Patrika News
मऊ

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15 लाख के गांजा संग पांच तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार सभी अभियुक्त उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं

मऊMay 21, 2018 / 01:43 pm

sarveshwari Mishra

Hemp

गांजा

मऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की मंशा अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगे इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आए दिन अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान वृहद पैमाने पर किया है। जिसमें प्रदेश के मऊ जनपद में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से 92 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी बाजार की कीमत लगभग 95 लाख रूपए आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस बोलेरो गाड़ी से गांजा तस्करी किया जा रहा था। वह बिहार से लेकर यूपी के कई जिलों में गांजा तस्कर का काम करते हैं।
सबसे ज्यादा चौकाने वाला वाक्या उस समय सामने आया जब बोलेरो गाड़ी पर मोटरसाइकिल का नंबर लगाकर यह तस्करी का खेल पूरा किया जा रहा था। जनपद की सरायलखनसी पुलिस ने गांजा तस्करों के इस गैंग का खुलासा कर गांजा तस्करी पर रोक लगाने का एक प्रयास किया है गांजा तस्करी के इस गैंग में 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्त उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं।
बतादें कि यूपी पुलिस द्वारा आए दिन अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान करती रहती है जनपद के सराय लखन सी थाना के हथनी गांव बाजार के पास से बिहार से लाया जा रहा गाजा पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ में आया गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस से बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं और मऊ जनपद के कोपागंज घोसी दोहरीघाट में गांजे की बिक्री करते हैं इसके अलावा आजमगढ़ जनपद के कई इलाकों में गांजा की सप्लाई करते हैं।
गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज इलाके में गांजा तस्करी का काम करते हैं गिरफ्तार अभियुक्तों में मुकेश कुमार मनजीत कुमार अश्वनी कुमार विजय शर्मा अजीत कुमार सिंह सभी बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को जेल भेजने का काम कर दिया गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक की तरफ से 5000 का नगद पुरस्कार दिया गया है गिरफ्तार करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच स्वाट टीम सराय लखन सी थाना पर तैनात सब इंस्पेक्टर शंकर सिंह राठौर ने इस गैंग का खुलासा किया है।

Home / Mau / पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15 लाख के गांजा संग पांच तस्कर गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो