scriptसपा का साथ छोड़कर शिवपाल यादव की पार्टी में शामिल हुए प्रिंस यादव, मिली बड़ी जिम्मेवारी | Sp leader Prince yadav joined Shivpal yadav Party | Patrika News
मऊ

सपा का साथ छोड़कर शिवपाल यादव की पार्टी में शामिल हुए प्रिंस यादव, मिली बड़ी जिम्मेवारी

सपा छोड़कर प्रसपा में आने वाले नेताओं का हुआ जोरदार स्वागत

मऊFeb 05, 2020 / 09:31 pm

Akhilesh Tripathi

Prince yadav

प्रिंस यादव

मऊ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मऊ जिले के सलाहाबाद बाजार स्थित पार्टी कार्यालय पर बुधवार को स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान सपा का साथ छोड़कर आये युवा नेता प्रिंस यादव को छात्र सभा प्रसपा लोहिया का प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर फूल माला पहना कर स्वागत किया गया।
बता दें कि प्रिन्स यादव को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का प्रदेश महासचिव बनाये जाने के बाद प्रथम आगमन पर उनके सैकड़ों समर्थकों की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया। नगर क्षेत्र में रैली निकाल कर नारेबाजी की गयी। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर प्रिन्स यादव सहित सपा का साथ छोड़कर शिवपाल यादव की पार्टी में आने वालों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रिन्स यादव ने कहा कि पार्टी की सदस्यता अभियान को चला कर कार्यकर्ताओं का सेना खड़ा किया जायेगा। इसके बाद अगामी 2022 के चुनाव में शिवापल यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत किया जायेगा। स्वागत समारोह में पार्टी के नेताओं ने कहा कि सपा का साथ छोङ कर हमारी पार्टी में आये तमाम साथियों के आने से पार्टी और भी ज्यादा मजबूत होगी। जिसका बड़ा फायदा आगामी विधानसभा के चुनाव में होगा।

Home / Mau / सपा का साथ छोड़कर शिवपाल यादव की पार्टी में शामिल हुए प्रिंस यादव, मिली बड़ी जिम्मेवारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो