scriptजानवरों के बाड़े में लड़के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म | Unnatural Rape with Boy in Cattle Shed | Patrika News
मऊ

जानवरों के बाड़े में लड़के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म

बहला-फुसलाकर लड़के को जानवरों के बाड़े में ले गया था युवक।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को जेल भेज दिया।

मऊJun 27, 2019 / 03:13 pm

रफतउद्दीन फरीद

rape

अप्राकृतिक दुष्कर्म

मऊ. यूपी के मऊ जिले में जानवरों के बाड़े में ले जाकर एक किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोर के परिजनों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इसे भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव के बाद क्यों कट रही है बिजली, BJP किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लोगों ने किया सवाल

घटना मऊ के मधुबन थानाक्षेत्र की बतायी गयी है। आरोप है कि यहां के एक गांव का निवासी भानू मौर्य बीती रात गांव के ही एक किशोर को बहला-फुसलाकर गांव में बने एक पशु आश्रय में ले गया। वहां उसने किशोर के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़ित किशोर वहां से निकलकर अपने घर पहुंचा और सारी बात परिजनों को बतायी। परिजनों ने बुधवार को इस मामले में मधुबन थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
By Vijay Mishra

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो