पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में अधिकतम तापमान 23 डिग्री से अधिक नहीं जा पाया। आगरा और अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 22 से भी कम ही रहा। वहीं मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद और बरेली में अधिकतम तापमान 22 और 23 के बीच रहा। मेरठ का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम यानी 22.8 डिग्री पर ही रहा। हालांकि हवा की दिशा परिवर्तन से रात का तापमान में बढ़ोत्तरी हुई जो कि गुरुवार को 14 डिग्री तक पहुंच गया था। प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि प्रशांत महासागर की सतह के सामान्य से अधिक ठंडी होने से इस बार ला-नीना का प्रभाव है। ला-नीना इफेक्ट (la nina effect) भारत समेत विश्व के मौसम पर अपना असर डालता है। इस बार नवंबर में अच्छी ठंड देखने को मिली है। पिछले 13 साल के बीच में इतना कम तापमान कभी नहीं रहा।
यह भी पढ़े : चक्रावात जोवाड़ का प्रदेश के तापमान पर असर,इन जिलों का ये रहा हाल एक दिसंबर को जनपदों का अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
मेरठ – 22.8
मुजफ्फरनगर – 22.0
मुरादाबाद, बरेली – 22.7
आगरा – 21.2
अलीगढ़ – 21.4
कानपुर – 25.0
लखनऊ – 25.6
दिल्ली – 23.0
मेरठ – 22.8
मुजफ्फरनगर – 22.0
मुरादाबाद, बरेली – 22.7
आगरा – 21.2
अलीगढ़ – 21.4
कानपुर – 25.0
लखनऊ – 25.6
दिल्ली – 23.0
पिछले 13 साल में एक दिसंबर को रहा तापमान (temperature on December 1 in last 13 years)
2021 – 10.0
2020 – 11.1
2019 – 14.3
2018 – 12.9
2016 – 12.0
2017 – 12.4
2016 – 12.0
2015 – 13.7
2014 – 11.4
2013 – 11.2
2012 – 11.1
2011- 12.9
2010 – 14.1