scriptपरिवहन मंत्री अशोक कटारिया के स्वागत से पहले दो छात्रों को मारी गोली | 2 students shot reception Transport Minister Ashok Kataria in meerut | Patrika News
मेरठ

परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के स्वागत से पहले दो छात्रों को मारी गोली

खास बातें

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्र कर रहे थे मंत्री का स्वागत
विश्वविद्यालय के गेट पर छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट के बाद फायरिंग
दो घायल छात्रों में से एक की हालत गंभीर, पुलिस ने जांच शुरू की

 

मेरठAug 29, 2019 / 11:54 am

sanjay sharma

meerut
मेरठ। यूपी के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट पर स्वागत करने से पहले यहां छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद यहां फायरिंग शुरू हो गई। इसमें दो छात्रों को गोली लगी है। दोनों छात्र बाहर के बताए जा रहे हैं। यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ। पुलिस ने दोनों घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें एक ही हालत गंभीर बताई गई है। इस घटना के बाद परिवहन मंत्री को स्वागत के लिए विश्वविद्यालय के गेट पर रुकना था, लेकिन वह यहां नहीं रुके और अपने काफिले के साथ सीधे चले गए। पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ेंः महिलाओं ने पशु चोर के घर दबिश देने गई पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कई घायल

ccsu1.jpg
स्वागत से पहले छात्र गुट आमने-सामने

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस के छात्रों ने परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के लिए स्वागत कार्यक्रम रखा था। परिवहन मंत्री केे आने से पहले छात्रों की भीड़ विश्वविद्यालय के गेट पर मौजूद थी। छात्रों की भीड़ के कारण पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया था। परिवहन मंत्री के आने से पहले छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। आरोप है कि आशू उर्फ आशीष और उसके साथियों ने गोली चलानी शुरू कर दी। इसमें दो छात्र फलावदा के मनीष और मवाना के शानू के पैर में गोली लग गई। इस घटना के करीब 20 मिनट बाद परिवहन मंत्री का काफिला यहां पहुंचा, लेकिन यह रुकने की बजाय सीधे निकल गया।
यह भी पढ़ेंः स्कूल-कालेजों से एंटी रोमियो स्क्वायड गायब, इन बेटियां ने खुद ही सिखा दिया मनचलों को सबक

पुलिस ने एक आरोपी पर रखा इनाम

घायल छात्रों की ओर से आशू उर्फ आशीष, कादिर, सागर चौधरी, मोंटी, दीपक पंवार व आदित्य तोमर को नामजद किया गया है। पुलिस ने फायरिंग के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से एक पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। माना जा रहा है कि गौरव और आशु काजला छात्रों के गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

Home / Meerut / परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के स्वागत से पहले दो छात्रों को मारी गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो