scriptआज से वक्री हुए शनि, जानिए किस राशि पर क्या होगा प्रभाव | aaj se vakree hue shani, jaanie kis raashi par kya hoga prabhaav | Patrika News
मेरठ

आज से वक्री हुए शनि, जानिए किस राशि पर क्या होगा प्रभाव

23 मई 2021 रविवार को शाम से शनि देव वक्री होने जा रहे हैं। यानी शनि की उल्टी चाल शुरू हो जाएगी। शनि की ये वक्री चाल 143 दिन तक ऐसे ही रहेगी जो 11 अक्टूबर 2021 के बाद वापस वक्री से मार्गी हो जाएंगे।

मेरठMay 23, 2021 / 09:16 pm

shivmani tyagi

shani.jpg

शनिदेव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. शनि देव न्याय के देवता हैं। इसलिए इन्हें कलियुग के न्यायाधीश और कर्मफल दाता भी कहा जाता है। ये मनुष्यों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं ज्योतिष शास्त्र में शनि देव बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं। आज 23 मई 2021 रविवार को शाम से शनि देव वक्री होने जा रहे हैं। यानी शनि की उल्टी चाल शुरू हो जाएगी। शनि की ये वक्री चाल 143 दिन तक ऐसे ही रहेगी जो 11 अक्टूबर 2021 के बाद वापस वक्री से मार्गी हो जाएंगे। पंडित अनिल शास्त्री के अनुसार शनि के वक्री होने पर सभी राशियों पर क्या असर पड़ेगा।
मेष राशि वालों के दसवें घर में शनि वक्री होंगे आजीविका के नए साधन खुलेंगे आर्थिक स्थिति में लाभ होगा जीवन में सफलता के नए मार्ग प्रशस्त होंगे माता-पिता की सेवा करेंगे तो भाग्य उदय होगा।
वृष राशि वालों के 9वें घर में होंगे और ये समय आपके लिए शुभ फल देने वाला है। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी, नौकरी, धन व्यापार, रुके हुए कार्ये पूरे होंगे। जीवन में आगे बढ़ेगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, पारिवारिक जीवन अच्छा होगा वाणी पर नियंत्रण रखें धर्म के रास्तों पर चलें।
मिथुन राशि वालों के 8वें भाव में शनि वक्री होंगे। इस समय आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी, वाद-विवाद, घर परिवार में क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। सड़क पर वाहन सावधानी से चलाएं वाणी की वजह से विवाद हो सकता है। शादी के मामलों में विघ्न आ सकता है।
कर्क राशि वालों के सात भाव मे शनि वक्री होगे इन जातकों के लिए शनि की उल्टी चाल बेहद खास रहने वाली है। शनि आपकी राशि के सातवें भाव में वक्री होंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा, पति-पत्नि के बीच मतभेद खत्म होंगे पिता से लाभ मिल सकता है फिजुल खर्चों पर नियंत्रण लगाये आर्थिक लाभ हो सकता है, वाद-विवाद से बचें।
सिंह राशि के छठे घर में शनि वक्री होंगे। इस राशि वालों के लिए बेहद शुभ फल देने वाला है। लंबे समय से चल रही बीमारी खत्म होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी व्यापार में तरक्की मिलेगी कर्ज खत्म होंगे। प्रतियोगिता में सफलता नौकरी बदलने पर उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि के पांच वे घर में शनि वक्री होने जा रहे हैं। यह समय इस राशि वालों के लिए मिला जुला माना जा सकता है।छात्रो कि शिक्षा प्रभावित होगी। शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। मन को शांत रखने की जरूरत है।
तुला राशि के जातकों के चौथे भाव में शनि वक्री होंगे आने वाले महीनों में प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा आय प्रभावित हो सकती है। इसलिए पूजा-पाठ करें। शेयर मार्केट आदि में निवेश करने से बचें। माता-पिता और आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा यात्रा करते समय सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि के जातकों के तीसरे भाव में शनि वक्री होंगे। इस राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। छोटी यात्रा कर सकते हैं जिससे लाभ की प्राप्ति होगी।रुके हुए सारे काम बनेंगे कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
धनु राशि वालों के दूसरे भाव में शनि वक्री होंगे।धनु राशि वालों को निवेश करने से लंबे समय तक फायदा होगा। प्रॉपर्टी के मामले में भी लाभ होगा।शनि की साढ़ेसाती खत्म होने जा रही है। पदोन्नति हो सकती है।
मकर शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री हो रहे हैं थोड़ा मनोबल में कमी आएगी। मानसिक कष्ट हो सकता है ऑफिस या कार्यक्षेत्र में गिरावट आ सकती है। पति-पत्नि के बीच मतभेद हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी ना करे भाई-बहनों और पड़ोसियों से विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।
कुंभ शनि की वक्री चाल 12वें घर में होगी खर्चों में तेजी से वृद्धि होगी इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापार में नुकसान हो सकता है। कर्ज लेने से बचें। शत्रु परेशान कर सकते हैं। अपनी मेहनत पर ध्यान दें वाणी पर नियंत्रण रखें।
मीन शनि की उल्टी चाल 11वें भाव में होगी।आय के नए श्रोत खुलेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा पद, पैसा, प्रसिद्धि बढ़ेगी सरकारी पद से और बड़े अधिकारियों से सहयोग की प्राप्ति होगी आर्थिक पक्ष मजबूत होगा मित्रों से संतान पक्ष से लाभ मिलेगा मनोबल बढ़ेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

Home / Meerut / आज से वक्री हुए शनि, जानिए किस राशि पर क्या होगा प्रभाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो