बता दें कि मेरठ के एसपी सिटी डा. एएन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो 20 दिसंबर का है। मेरठ के एसपी सिटी पुलिस टीम के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। वीडियो में वह कह रहे हैं कि जो काली पट्टी और पीली पट्टी बांध रहे हो, बता रहा हूं, उनसे कह दो पाकिस्तान चले जाएं। फ्यूचर काला होने में लगेगा सेकेंड भर। एक सेकेंड में सब काला हो जाएगा। देश में नहीं रहने का मन है, चले जाओ भैया। खाओगे यहां, गाओगे कहीं और का। फोटो ले लिया हूं इस गली का मैं, गली मुझे याद हो गई है, याद रखना मुझे याद हो जाता है तो नानी तक मैं पहुंचता हूं। याद रखिएगा आप लोग, तुम लोग भी कीमत चुकाओगे।