1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

34 सेकेंड में चुरा ली थी बाइक, सीसीटीवी ने बचा ली…फिर धुनार्इ!

मेरठ में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही, पुलिस नहीं लोग खुद बचा रहे अपने वाहन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 Apr 2018, 5:20 PM IST

meerut

मेरठ। वाहन चोरी करने वाले कितने एक्सपर्ट होते हैं, यह मेरठ के शास्त्रीनगर में एक काॅल सेंटर में बाइक चोरी की घटना से पता चलता है। बाइक चोर ने 34 सेकेंड में बाइक पर नजर रखने के साथ-साथ उसका लाॅक खोल लिया आैर उसे चोरी करके भाग ही रहा था कि काॅल सेंटर में बाहर लगे सीसीटीवी से जुड़ी स्क्रीन की गतिविधि पर यहां काम करने वालों की निगाह पड़ी तो वे बाहर की आेर भाग लिए आैर करीब 70 मीटर की दूरी तक दौड़कर बाइक चोर को पकड़ लिया। फिर लोगों ने उसकी जमकर धुनार्इ की आैर पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ेंः निजीकरण की तलवार के गुस्से में अफसरों आैर कर्मचारियों ने इतना काम किया, यूपी में हो गए नंबर वन!

सीसीटीवी पर गतिविधि देख रहे थे

शास्त्रीनगर में त्यागी काॅल सेंटर है। रोजाना यहां लोगों का आना-जाना रहता है। दोपहर के समय इस काॅल सेंटर के सामने यहां काम करने वालों की कुछ बाइकें खड़ी हुर्इ थी। इस काॅल सेंटर के बाहर सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। सेंटर संचालक केके त्यागी ने बताया कि कैमरे की स्क्रीन पर हम स्क्रीन की तरफ देख रहे थे कि एक युवक इनमें से एक बाइक के पास आया, कुछ सेकेंड रुका आैर फिर चला गया। कुछ सेकेंड में वह वापस लौटा आैर अपनी पिछली जेब से चाबी निकाल ली आैर इसका लाॅक खोलकर उस पर बैठकर बिना स्टार्ट किए बैक करने लगा। किक मार ही रहा था कि सेंटर में काम करने वाले लोगों ने उसका पीछा करके पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

यह भी पढ़ेंः डीएम आैर लेडी सिंघम ने जब सड़क पर उतरकर लोगों से की यह मार्मिक अपील...!

पुलिस के आने से पहले धुनार्इ

पुलिस को सौंपने से पहले उसकी काफी धुनार्इ की गर्इ। इस दौरान वह बेहोश भी हुआ। बाइक चोर ने अपना नाम इमरान बताया। सीसीटीवी फुटेज से देखने से पता लगता है कि बाइक चोर को सेंटर से बाइक हटाने में सिर्फ 34 सेकेंड लगे। शहर में इन दिनों बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन लोग खुद ही निगरानी रखें तो ठीक है, वरना पुलिस इन बाइक चोरों को नहीं पकड़ पा रही।

यह भी पढ़ेंः अंबेडकर जयंती पर वेस्ट यूपी में हार्इअलर्ट, इंटेलीजेंस की रिपोर्ट में फिर हिंसा भड़कने के संकेत के इनपुट!

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश