scriptकुलविंदर और सपना हुड्डा के नामांकन से पर्दे के पीछे भाजपा में मचा घमासान | BJP and RLD candidate fill their nomination for president of Zila panchayat | Patrika News
मेरठ

कुलविंदर और सपना हुड्डा के नामांकन से पर्दे के पीछे भाजपा में मचा घमासान

 जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

मेरठAug 16, 2017 / 10:03 pm

Iftekhar

Zila Panchayat Chunav

 मेरठ. जिसकी उम्मीद थी, वही हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में भाजपा की अंदरुनी राजनीति में जबरदस्त भूचाल बुधवार को कलेक्ट्रेट में देखने को मिला। अध्यक्ष पद चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा। भाजपा के कुलविंदर और रालोद नेत्री सपना हुड्डा ने। बताया जाता है कि सपना भाजपा के एक खेमे द्वारा सपोर्ट का भरोसा दिलाए जाने पर चुनाव में उतर रही हैं। नामांकन के दौरान भी भाजपा नेता बंटे हुए नजर आए और कुछ चेहरे भाजपा उम्मीदवार के साथ दिखार्इ भी नहीं पड़े। पिछले एक महीने से चल रही भाजपा की अंदरुनी उठापठक खत्म करने की कोशिशें भी हुर्इ, लेकिन नामांकन के बाद कोशिश नाकाम साबित हुर्इ। सूत्रों की माने तो सरधना विधायक संगीत सोम खेमा सपना हुड्डा को सपोर्ट कर रहा है। इससे भाजपा को अब अध्यक्ष पद हासिल करना कठिन दिख रहा है।

कुलविन्दर और सपना आमने-सामने
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कुलविन्दर सिंह ने चुनाव लड़ा था, इसमें सपा नेता अतुल प्रधान ने अपनी पत्नी सीमा प्रधान को चुनाव लड़वाया था और वह जीती थीं। इस चुनाव में सरधना विधायक संगीत सोम ने कुलविन्दर को जबरदस्त सपोर्ट किया था। हालांकि, चुनाव हारने के बाद कुलविन्दर के पिता मुखिया गुर्जर ने हार की वजहों में संगीत सोम को भी गिनवा दिया था। इसके बाद से संगीत सोम और मुखिया गुर्जर में तनातनी चली आ रही थी। सूत्रों की माने तो सीमा प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद हो रहे उपचुनाव में संगीत सोम अब कुलविन्दर के खिलाफ रालोद नेत्री सपना हुड्डा को जबरदस्त सपोर्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं संगीत के खेमे के भाजपा नेता भी सपना के साथ बताए जा रहे हैं। हालांकि, सपना के साथ सीधे तौर पर खड़े दिखार्इ नहीं दे रहे हैं। सपना ने दावा किया है कि जिला पंचायत के 34 सदस्यों में से अधिकतर उनको सपोर्ट कर रहे हैं।

संगीत-अतुल के वर्चस्व की लड़ार्इ
विधायक संगीत सोम और अतुल प्रधान दोनों सरधना के हैं। इसलिए दोनों में छत्तीस का आंकड़ा शुरू से रहा है। अतुल के अपनी पत्नी सीमा प्रधान को चुनाव नहीं लड़ाने पर डॉ. मनोज अघाना को सपोर्ट देने की तैयारी कर ली थी। सूत्रों की माने तो संगीत का सपना को सपोर्ट देने के बाद अतुल प्रधान उस कुलविंदर को सपोर्ट देने की तैयारी कर रहे हैं, जिसे सीमा प्रधान ने जिला पंचायत अध्यक्ष के मुख्य चुनाव में कांटेदार मुकाबले में हराया था।

Meerut

Home / Meerut / कुलविंदर और सपना हुड्डा के नामांकन से पर्दे के पीछे भाजपा में मचा घमासान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो