बताते चलें कि सोमवार को कोविड के मामलों में यूपी में मेरठ पहले स्थान पर था। जिसके चलते लखनऊ में बैठे अधिकारियों की भी नींद उड़ गई थी। उधर,जनप्रतिनिधि लगातार अस्पताल द्वारा अपनी सुनवाई न करने का आरोप लगा सीएम योगी को पत्र लिख रहे थे। जिसके चलते ऊर्जा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा दौरे पर पहुंचे।