मेरठ

UP Assembly Elections 2022 : भाजपा विधायक संगीत सोम ने रोड शो निकाल सपा सरकार के लिए कहीं ये बड़ी बात

UP Assembly Elections 2022 : विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे नेताओं ने क्षेत्र में अपना जनाधार बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसके लिए अब विधायक और नेता लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को तो सुन ही रहे हैं। साथ ही पूर्व और वर्तमान की सरकार पर निशाना भी साध रहे ह है। इसी कड़ी में भाजपा विधायक संगीत सोम ने एक बार फिर से सपा की पूर्व सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा सरकार को गुंडों की सरकार की संज्ञा दी है।

मेरठDec 05, 2021 / 12:53 pm

Kamta Tripathi

UP Assembly Elections 2022 : भाजपा विधायक संगीत सोम ने रोड शो निकाल सपा सरकार के लिए कहीं ये बड़ी बात

UP Assembly Elections 2022 : मेरठ। जिले की सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम ने रोड शो निकाला। इस दौरान उन्होंने लावड में रात्रि विश्राम किया। अपने रोड शो के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। भाजपा विधायक संगीत सोम का रोड शो लावड़ कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कालेज से प्रारंभ हुआ। इसके बाद विधायक का रोड शो अंदावली मार्ग पर रूका जहां उन्होंने क्षेत्र की जनता को संबोधन किया।
भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि सपा सरकार में गुंडई हावी थी। प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों को नौकरी देने के नाम पर एक विशेष वर्ग को लाभ दिया जाता था। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार में सभी वर्गो का ध्यान रखा जा रहा है और सभी वर्गों को एक समान नजर से देखा जा रहा है। भाजपा विधायक संगीत सोम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जुलूस में उमड़ी भीड़ के कारण लावड़-मसूरी मार्ग पर कई जगह जाम भी लगा। शुक्रवार को विधायक ने लावड़ में रात्रि विश्राम नरेश सैनी के यहां किया।
यह भी पढ़े : इन मुददों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी सपा, संकल्प रैली से करेगी परिवर्तन की शुरूआत।

भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा पूरे बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार के काम से सभी वर्ग खुश है। भाजपा ने प्रदेश के बेरोजगार युवकों जहां नौकरी दी वहीं अन्य तबकों के लिए भी अनेक काम किए है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में एक बेहतर माहौल स्थापित किया है। जिसमें आज सभी संप्रदाय के लोग निर्भय होकर रह रहे है। भाजपा ने संप्रदायिक दंगों को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

Home / Meerut / UP Assembly Elections 2022 : भाजपा विधायक संगीत सोम ने रोड शो निकाल सपा सरकार के लिए कहीं ये बड़ी बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.