scriptतीन राज्यों में हार से घबरार्इ भाजपा ने खींचा 2019 में यूपी फतह का ये खाका, देखें वीडियो | bjp planned for up lok sabha election 2019 | Patrika News
मेरठ

तीन राज्यों में हार से घबरार्इ भाजपा ने खींचा 2019 में यूपी फतह का ये खाका, देखें वीडियो

तीन दिवसीय भाजपा महिला राष्ट्रीय अधिवेशन में हुर्इ तैयारी

मेरठDec 30, 2018 / 11:57 am

sanjay sharma

meerut

तीन राज्यों में हार से घबरार्इ भाजपा ने खींचा 2019 में यूपी फतह का ये खाका

केपी त्रिपाठी, मेरठ। गठबंधन के खौफ और तीन राज्यों के चुनावों में बुरी तरह से हुई हार से घबराई भाजपा उत्तर प्रदेश में अब कोई मौका नहीं चूकना चाहती। यही कारण है कि वह समाज के हर तबके और व्यक्ति तक अपनी पकड़ मजबूत रखना चाहती है। भाजपा ये भी जानती है कि यदि 2019 में दिल्ली की गद्दी पर फिर से मोदी को बैठाना है तो आधी आबादी के वोटों को अपने पक्ष में करना होगा। इसी कड़ी में भाजपा ने 2019 में यूपी फतह का खाका गुजरात के अहमदाबाद शहर में खींचा। गुजरात के अहमदाबाद में भाजपा महिला के राष्ट्रीय अधिवेशन में जो कि पिछली 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चला, उसमें प्रदेश के सभी जिलों से महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को बुलाया गया। मेरठ से महिला मोर्चा महानगर की अध्यक्ष वर्षा कौशिक को इस तीन दिवसीय अधिवेशन में शामिल होने का मौका मिला। वहां से वापस लौटने के बाद वर्षा कौशिक ने वहां के अपने अनुभवों को साझा किया। जिसमें उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में हुए तीन दिवसीय अधिवेशन में महिलाओं पर ही विचार किया गया। महिलाओं के रहन-सहन में आए बदलाव। उन्होंने बताया कि यह अधिवेशन बहुत महत्वपूर्ण था पार्टी के लिहाज से भी और 2019 के चुनाव के मद्देनजर भी। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में बताया गया कि हमारी प्रदेश और देश की सरकार ने इतना काम किया है कि हमारे पास समाज की महिलाओं को बताने के लिए बहुत कुछ है। इस अधिवेशन के माध्यम से हम लोगों को सभी योजनाओं की जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ेंः तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं ने इन भाजपा नेताओं को कहा- शुक्रिया, देखें वीडियो

महिलाओ के जीवन में क्या बदलाव आए

महानगर अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने बताया कि इस बात पर अधिवेशन में मंथन किया गया कि जब से भाजपा सरकार आई है तब से महिलाओं के जीवन में क्या बदलाव आए है। महिलाआें और बच्चाें को लेकर जो भी योजनाएं बनाई गई उनके बारे में जानकारी दी गई। वे योजनाएं कितनी सफल रही। चाहे वो उज्ज्वला योजना हो या फिर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना हो। इन योजनाओं का समाज में रहने वाली महिलाओं के ऊपर क्या प्रभाव पड़ा है।
यह भी देखेंः VIDEO: डिस्काम ने छह साल बाद जीती कबड्डी चैंपियनशिप, कमिश्नर पहुंची बधाई देने

2019 में महिलाओं पर फोकस

वर्षा कौशिक ने बताया कि 2019 में हम महिलाओं पर भी फोकस करेंगे। उनके बीच जाएंगे और उनसे सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी करेंगे कि उन्हें इसका कितना लाभ मिला है।

Home / Meerut / तीन राज्यों में हार से घबरार्इ भाजपा ने खींचा 2019 में यूपी फतह का ये खाका, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो