scriptभाजपाइयों ने 150 किलोमीटर लंबी कमल संदेश यात्रा से लोगों को दिया ये संदेश, देखें वीडियो | bjp workers end 150 km kamal sandesh yatra | Patrika News
मेरठ

भाजपाइयों ने 150 किलोमीटर लंबी कमल संदेश यात्रा से लोगों को दिया ये संदेश, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के 80 लोक सभा क्षेत्रों में भाजपाइयों ने निकाली यात्रा
 

मेरठDec 16, 2018 / 03:28 pm

sanjay sharma

meerut

भाजपाइयों ने 150 किलोमीटर लंबी ‘कमल संदेश’ यात्रा से लोगों को दिया ये संदेश, देखें वीडियो

मेरठ। उप्र की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने के उद्देश्य से शुरू की गई कमल संदेश यात्रा का समापन हो गया। बताते चलें कि यह कमल संदेश यात्रा प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर निकाली गई। 10 दिन में 150 किमी पैदल यात्रा का लक्ष्य रखा गया था। मेरठ में प्रत्येक वार्ड में निकली कमल संदेश यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरशोर से भाग लिया। कमल संदेश यात्रा के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि को जिले के हर व्यक्ति तक पहुंचाना था। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान करना था।
यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा इस ग्रह दशा के कारण हो रही कम, पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर इसलिए पड़ा असर, देखें वीडियो

केंद्र आैर प्रदेश सरकार की नीतियों का प्रचार

पार्टी पदाधिकारियों ने अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा निकालकर भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्र व प्रदेश की सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार किया। कमल संदेश यात्रा के बहाने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एकजुट और एक जगह एकत्र करने का लक्ष्य रखा है। उल्लेखनीय है कमल संदेश यात्रा के जरिए भाजपा केन्द्र और राज्य की सरकारों द्वारा किए गए कार्यों को जनता के समक्ष जोरदार तरीके से रखा। इस यात्रा का मकसद 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए जनता का समर्थन हासिल करना था। भाजपा के दक्षिण से विधायक सोमेंद्र तोमर ने बताया कि यात्रा बहुत सफल रही। हम लोगों ने जिले के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों को जनता तक पहुंचाया गया। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपब्धियों और उनकी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया गया है।
यह भी पढ़ेंः नए साल में कलेंडर आैर डायरी जेब पर पड़ने जा रहे हैं भारी, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

लोगों को मौके पर दिलवाया लाभ

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से उन लोगों तक भी सरकार की योजनाओं को पहुंचाया गया जो लोग योजनाओं के पात्र थे और उन्हें योजनाओं की कोई जानकारी नहीं थी। योजनाआें के पात्रों को उसका लाभ मौके पर ही दिलवाया गया। भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने बताया कि उनके साथ महिला कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच जाकर भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी।

Home / Meerut / भाजपाइयों ने 150 किलोमीटर लंबी कमल संदेश यात्रा से लोगों को दिया ये संदेश, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो