29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भाजपाइयों का थाने में घुसना मना है’ विवाद ने लिया नया मोड़, पुलिस ने वायरल किया वीडियो

शहर के मेडिकल थाने में भाजपा नेताओं के खिलाफ लगा पोस्टर देशभर में चर्चाओं क़ा विषय है। ''भाजपा नेताओं क़ा मेडिकल थाने में आना मना है'' नाम से लगे पोस्टर के चलते सोशल मीडिया और हर तरफ भाजपा की जमकर किरकिरी हो रही है। दावा किया जा रहा है भाजपा नेताओं की थाने में लगातार दखलंदाजी के चलते मेडिकल थानाध्यक्ष ने यह पोस्टर लगाया है जबकि हकीकत इससे उलट है। असल में भाजपा के कुछ छुटभैये नेताओं ने चर्चा पाने के लिये खुद ही ये पोस्टर लगाकर हर तरफ अपनी पार्टी की किरकिरी करा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 28 May 2022, 11:02 AM IST

'भाजपाइयों का थाने में घुसना मना है' विवाद ने लिया नया मोड़, पुलिस ने वायरल किया वीडियो

'भाजपाइयों का थाने में घुसना मना है' विवाद ने लिया नया मोड़, पुलिस ने वायरल किया वीडियो

गौरतलब है की बीते दो दिनों से सोशल मीडिया में मेरठ क़ा एक पोस्टर चर्चाओं क़ा विषय बना हुआ है। मेडिकल थाने पर लगे इस पोस्टर में लिखा है की थाने में भाजपा नेताओं क़ा आना मना है। ये पोस्टर सामने आने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। विपक्षी नेताओं क़ा दावा है की भाजपा नेताओं की थाने में दलाली से तंग आकर ही मेडिकल थानाध्यक्ष ने यह पोस्टर लगाया है। खुद मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है जिसके बाद से प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक भाजपा को खासी शर्मिंदगी क़ा सामना करना पड़ रहा है। जबकि हकीकत कुछ और ही है। असल में यह पोस्टर पुलिस की ओर से नहीं खुद भाजपा नेताओं की तरफ से लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार भाजपा के ही कुछ छुटभैये नेताओं ने चर्चा पाने और अपने नंबर बढ़ाने के चक्कर में पार्टी की किरकिरी करा दी। इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है। जिसमें भाजपा नेता खुद ही पहले थाने पर नारेबाजी और फिर उक्त पोस्टर लगाते दिख रहे हैं। इन्हीं लोगों ने शास्त्रीनगर और मेडिकल के इलाके में तमाम भाजपा नेताओं के साथ अपने फ्लेक्स लगा रखे हैं। पोस्टर विवाद के बाद भाजपा में ऊपरी स्तर तक नाराजगी जताई जा रही है। बताया जा रहा भाजपा नेताओं की इस हरकत पर शीर्ष नेता खासे नाराज हैं। जिसमें जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।


ये था मामला
मेरठ में दुकान के विवाद में मेडिकल थाने पहुंचे भाजपाइयों ने जमकर अराजकता की। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। घंटों तक हंगामा चला। इस दौरान कुछ लोगों ने थाने के बाहर विवादित पोस्टर भी लगा दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कप्तान के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उधर, इस मामले में देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया। इस पूरे मामले में भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के प्रवक्ता गजेंद्र शर्मा का कहना है कि जिन लोगों ने पोस्टर लगाए उनका भाजपा से कोई संबंध नहीं है। पार्टी ऐसे लोगों की जांच अपने स्तर से करवा रही है। आखिर ये लोग कौन थे जिन्होंने थाने में पोस्टर लगाए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग