मेरठ

शुभ कार्यों पर 14 अप्रैल तक लगा ब्रेक,जाने किस महीने से शुरू होगा विवाह कार्य

अब 24 फरवरी से 14 अप्रैल तक शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। गुरू के गोचर होने के कारण सभी प्रकार के शुभ कार्य अब थम जाएंगें। 24 फरवरी से 26 मार्च तक गुरु व्रहस्पति का तारा अस्त रहेगा। 14 मार्च से 14 अप्रैल तक खरमास रहेगा। जिस कारण विवाह आदि कार्य नहीं हो सकेंगे।

मेरठFeb 23, 2022 / 10:43 am

Kamta Tripathi

शुभ कार्यों पर 14 अप्रैल तक लगा ब्रेक,जाने किस महीने से शुरू होगा विवाह कार्य

धर्म शास्त्र में गुरु का विशेष महत्व होता है। इसको शुभता का प्रतीक माना जाता है। बिना गुरु के किसी भी प्रकार का शुभ कार्य संपन्न नहीं होता है। विवाह,धन और पुत्र रत्न प्राप्ति के अलावा ज्ञान और कर्म में भी गुरु की विशेष कृपा होती है। शुभ कार्या का प्रतीक माने जाने वाले गुरु के गोचर होने मात्र से जीवन में तूफानी परिवर्तन होते है। जिन जातकों की कुंडली में गुरु वृहस्पति का वास होता है वह आध्यात्म की ओर बढ़ता है। पंडित अनिल शास्त्री ने बताया कि गुरु वृहस्पति का तारा 24 फरवरी से 26 मार्च तक 31 दिन तक अस्त रहेगा। 14 मार्च से 14 अप्रैल मीन खरमास रहेगा जिसके कारण विवाह नहीं होगें।

पंडित भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि मार्च में विवाह मुहूर्त नहीं हैैं। 15 अप्रैल से विवाह मुहूर्त शुरू होंगे और 10 जुलाई तक विवाह रहेंगे। 10 जुलाई से देवशयनी एकादशी से चार नवंबर देवोत्थानी एकादशी तक चातुर्मास होने के कारण चार माह तक विवाह आदि कार्य नहीं होंगे। दो अक्टूबर से 20 नवंबर तक शुक्र तारा अस्त है जिसके कारण विवाह 24 नवंबर से विवाह मुहूर्त शुरू होंगे।
यह भी पढ़े : Gold Rate Today : सोना चांदी के दामों में फिर तेजी,हैरानी करने वाला सराफा बाजार भाव


गुरु अस्त होने का मुहूर्तः गुरु वृहस्पति 24 फरवरी को सुबह 8:50 बजे, कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। 26 मार्च को शाम 6:36 बजे उदित होंगे। आचार्य अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि गुरु के अस्त होने से कर्क, मीन और धनु राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। वृषभ, तुला, कन्या राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना शुभता का प्रतीक है। आचार्य शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि गुरु के प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए पीले वस्त्र और पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए। गुरुओं के सम्मान के साथ ही मरीजों को फल देने से व्याधियों में कमी होती है।
यह भी पढ़े : इन 4 राशि के लोग अगर ठान लें तो इन्हें धन कुबेर बनने से कोई नहीं रोक सकता


शादी के शुभ मुहूर्त
अप्रैल- 15,16,17,18,19, 20, 21, 22, 23 और 27।
मई – 1, 3, 4, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 24, 25, 26 और 31।
जून – 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11,12, 13, 14, 15, 16, 17, 21, 22 और 23।
जुलाई- 2, 3, 4,5,6,7,8,9,10।
नवंबर- 24, 25, 26, 27 और 28।
दिसंबर – 2,3,4,7,8,9, 14, 15 और 16।

Home / Meerut / शुभ कार्यों पर 14 अप्रैल तक लगा ब्रेक,जाने किस महीने से शुरू होगा विवाह कार्य

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.