scriptभाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले कांग्रेसी, पुलिस से जमकर हुई हाथापाई | Congress protested against bjp government | Patrika News
मेरठ

भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले कांग्रेसी, पुलिस से जमकर हुई हाथापाई

Highlights
-कांग्रेसियों ने किया धारा 144 का उल्लंघन नकली किताब मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग
-विपक्षी कर रहे भाजपा पर जुबानी प्रहार

मेरठAug 25, 2020 / 05:45 pm

Rahul Chauhan

मेरठ। भाजपा पदाधिकारी द्वारा एनसीईआरटी की नकली किताबों की छपाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसकेा लेकर राजनीति गरमा गई है। मामले को लेकर भाजपा और सरकार की घेराबंदी में जुटी सपा और कांग्रेस पूरे प्रकरण में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में कोविड—19 के संक्रमण का खतरा और धारा 144 लागू होने की बात भी भूल गए है।
जिलाध्यक्ष अविनीश काजला के नेतृत्व् में कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए और मुकुदी देवी धर्मशाला स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए प्रदर्शन करते हुए चल दिए। लेकिन सड़क पर निकलते ही पुलिस ने कांग्रेसियों को घेर लिया और आगे बढने से रोका। जिस पर कांग्रेसियों की पुलिस के साथ हाथापाई और धक्कामुक्की हुई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष से पुलिस अधिकारियों की तीखी नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस की मांग थी कि किताब प्रकरण मामले में सीबीआई जांच हो। नकली किताबों के मामले पर कांग्रेसियों ही नहीं दूसरे दलों का भी भाजपा पर जुबानी प्रहार जारी है।
जिलाध्यक्ष अविनीश काजला ने कहा कि आज भाजपा भ्रष्टाचार का अडडा बन गई है। भाजपा के पदाधिकारी एनसीईआरटी की नकली किताबें छापने में व्यस्त हैं। इतना बड़ा घोटाला हो गया और पुलिस प्रशासन को कोई खबर नहीं लगी। उन्होंने आरोप लगाए कि यह सब सत्ता के दबाव में हो रहा है। उन्होंने कहा कि घोटाले के संज्ञान में आने के कई दिनों बाद भी अभी तक आरोपी गिरफ्त में नहीं आया। जिससे सिद्ध होता है कि भाजपा के साथ ही पुलिस और प्रशासन भी आरोपी को बचाने में जुटे हए हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की।

Home / Meerut / भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले कांग्रेसी, पुलिस से जमकर हुई हाथापाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो