scriptअब नहीं बच पाएगी मोदी और योगी सरकार, कांग्रेस ने घेरने के लिए तैयार किया यह चक्रव्यूह | congress start rti sell in district for government corruption Busted | Patrika News
मेरठ

अब नहीं बच पाएगी मोदी और योगी सरकार, कांग्रेस ने घेरने के लिए तैयार किया यह चक्रव्यूह

कांग्रेस ने मोदी और योगी सरकार को घेरने के लिए एक नया पैतरा तैयार किया है।

मेरठDec 16, 2017 / 04:21 pm

Kaushlendra Pathak

congress start rti sell in district for government corruption Busted
मेरठ। प्रदेश में दुर्दिन झेल रही कांग्रेस ने अपनी वापसी के लिए अब नया पैतरा अपनाया है। इसके लिए कांग्रेस अब नए सिरे से मोदी-योगी सरकार से निपटने की तैयारी कर चुकी है। शनिवार को राहुल गांधी की ताजपोशी के बाद कांग्रेसी नेताओं में नई स्फूर्ति सी आई है। गुजरात चुनाव में व्यस्त होने के बाद भी राहुल गांधी राजधानी दिल्ली आकर अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिलते रहे और वर्तमान सरकार से निपटने के लिए बनाई गई रणनीतियों पर मंथन करते रहे।
कांग्रेस के आरटीआई सेल के उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष और पश्चिम उप्र के प्रभारी डॉ संजीव अग्रवाल ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी ने सभी प्रदेश के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की एक बैठक हाल ही में दिल्ली में बुलाई। इस बैठक में उन्होंने तय किया कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए अब आरटीआई को मजबूत राजनैतिक हथियार के रूप में प्रयोग किया जाएगा। हर प्रदेश में आरटीआई के माध्यम से जानकारियां मांगी जाएंगी और जो जानकारियां सरकार की ओर से मिलेगी उन्हें जनता के सामने रखा जाएगा। संजीव अग्रवाल का कहना है कि प्रदेश और केंद्र में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। ओडीएफ में ऊपर से नीचे तक घोटाला ही घोटाला है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि खुद डिजिटल इंडिया ही अपने आप में बहुत बडा घोटाला है।

प्रदेश और जिलों में खड़ी होगी आरटीआई प्रकोष्ठ टीम
कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल ने आरटीआई प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हर जिले में आरटीआई कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी कर सरकार के हर विभाग के खिलाफ आरटीआई डाले और जवाब मांगे। यदि तय समय में जवाब नहीं मिलता है, तो उसकी सूचना केंद्रीय आरटीआई सेल को दे। ऐसी आरटीआई की सूची तैयार की जाएगी जिनके जवाब सरकार या विभाग नहीं दे रहा। ऐसी सूची के जवाब कानूनी रूप से लड़कर लिए जाएंगे।

कांग्रेस को होगा लाभ
संजीव अग्रवाल ने बताया कि आज जनता के सामने मोदी जी ने जो महिमा मंडल किया हुआ है। आरटीआई के माध्यम से मोदी सरकार और उनके विभागों की पोल खोली जाएगी और उसको जनता के सामने उजागर किया जाएगा। जिससे जनता मोदी सरकार की असलियत जान सकें।

Home / Meerut / अब नहीं बच पाएगी मोदी और योगी सरकार, कांग्रेस ने घेरने के लिए तैयार किया यह चक्रव्यूह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो