सीएमओ डा. राजकुमार का कहना है कि अब एक नई चेन बनने का डर सामने आ रहा है। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब ने मंगलवार को मेरठ की तीन महिला मरीजों में कोरोना की पुष्टि की थी, जबकि एक युवक गाजियाबाद में हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला था। एक नई चेन जो कि जागृति विहार से चली थी, उसके बनने का मामला तो सामने नजर आ ही रहा था, लेकिन अब अब प्रसव के बाद महिला में संक्रमण मिलने से नया खतरा मडराने लगा है। साथ ही आशंका है कि महिला कई लोगों के संपर्क में आई थी। इसके घर वालों को क्वारंटाइन कर सैंपल लिए जा रहे हैं।