scriptअंतराष्ट्रीय क्रिकेट से धोनी के सन्यास लेने पर बोले पीके ‘That’s the way, Mahi way’ | Cricketer praveen kumar comment on Mahendra singh dhoni retirement | Patrika News
मेरठ

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से धोनी के सन्यास लेने पर बोले पीके ‘That’s the way, Mahi way’

Highlights -शनिवार को सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट की घोषणा की-धोनी की रिटायरमेंट से फैन्स हुए दुखी-मेरठ के रहने वाले पीके ने भी साझा की तस्वीर

मेरठAug 16, 2020 / 11:18 am

Rahul Chauhan

photo6181441701659388472.jpg
मेरठ। महेंद्र सिंह धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। उनके इस निर्णय ने हालांकि सभी को चौकाया जरूरत लेकिन धोनी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने उनके साथियों ने इस निर्णय की सराहना की है। इन्हीं में से एक हैं मेरठ के रहने वाले प्रवीण कुमार यानी पीके। जिन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में धोनी की कप्तानी में जबरदस्त तहलका मचाया था।
गेंद को दोनों तरफ से स्विंग कर शोहरत हासिल करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने महेंद्र सिंह धोनी को उनके इस निर्णयल पर बड़े ही अनोखे अंदाज में बधाई दी। प्रवीण कुमार के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय क्रिकेट में योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जिसे देश के क्रिकेटर और क्रिकेट को पसंद करने वाले सम्मान से देखते हैं। अपने ट्विटर अकाउंट पर भी प्रवीण कुमार ने, ‘दैट्स द वे, माही वे…’लिखते हुए उनके इस फैसले का जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने धोनी के सात नंबर जर्सी को भारतीय क्रिकेट और क्रिकेटर्स के लिए सम्मान का प्रतीक बताया है। प्रवीण कुमार ने अपने ट्वीटर एकाउट में लिखा कि क्रिकेट में एक युग का अंत हुआ लेकिन सात नंबर जर्सी हमेशा हमारे मान-सम्मान का प्रतीक रहेगी। इस भावनात्मक प्रेरणादाई संदेश के साथ ही प्रवीण कुमार ने ट्विटर पर एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, महेंद्र सिंह धोनी व एक अन्य खिलाड़ी मस्ती में उछलते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में भी उन्होंने लिखा है कि, एक धुंधली तस्वीर लेकिन अनगिनत यादें…।
प्रवीण कुमार अपने क्रिकेट के उन दिनों की यादों को साझा कर रहे हैं जब ग्रीन रूम, खेल का मैदान या फिर रात में एक दूसरे के साथ बिताए पलों के दौरान हंसी—खुशी और मस्ती किया करते थे। क्रिकेटर्स एक दूसरे के साथ जिस पारिवारिक और दोस्ताना माहौल में रहते हैं, यह तस्वीर उस पहलू को बखूबी बयां कर रही है।
सन्यास लेने वाले दूसरे क्रिकेटर सुरेश रैना भी प्रवीण कुमार के करीबी दोस्तों में हैं। सुरेश रैना की मेरठ में ससुराल भी है। सुरेश रैना मेरठ आने पर प्रवीण कुमार से जरूर मिलते हैं। प्रवीण ने रैना को भी नई पारी के लिए बधाई दी है।

Home / Meerut / अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से धोनी के सन्यास लेने पर बोले पीके ‘That’s the way, Mahi way’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो