यह भी पढ़ेंः
यहां के पोस्टमार्टम हाउस में इससे पहले कभी नहीं आई एक साथ इतनी लाशें, देखें वीडियो पुलिस के अनुसार इसरार वाहन चोरी के काम में भी लिप्त रहता है और कुछ समय पूर्व ही सदर पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामले में जेल भेजा गया था। लगभग एक सप्ताह पूर्व ही इसरार जमानत पर जेल से छूटकर आया है। फिरोज का कहना है कि इसरार उस पर अपना मकान खाली करने का दबाव बना रहा था। जिस पर फिरोज ने दो दिन का समय मांगा था। आरोप है कि इसके बावजूद इसरार व उसके परिवार के लोगों ने शुक्रवार की रात उसकी पत्नी मेहनाज के साथ मारपीट कर दी।
यह भी पढ़ेंः
कच्ची शराब के कारोबार के बारे में सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान, इसे गली-गली बेचते हैं किशोर, देखें वीडियो आरोप है की इसरार ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और उसके कपड़े फाड़ डाले। विरोध करने पर आरोपी ने चार माह की गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी। जिसके चलते उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पीड़ितों द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में पहुंची तो आरोपी घर पर ताला जड़कर परिवार सहित फरार हो चुका था।