27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस कस्टडी से फरार हुआ ये पूर्व विधायक, मचा हड़कंप

इस वजह से जेल में बंद था आरोपी पूर्व विधायक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 27 Sep 2018, 9:50 AM IST

up news

पुलिस कस्टडी से फरार हुआ ये पूर्व विधायक, मचा हड़कंप

बागपत।कभी सत्ता में रहा ये दिग्गज नेता आैर पूर्व विधायक बुधवार को दिल्ली के संफदरजंग अस्पताल में पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया।उसे बागपत जेल से इलाज के लिए दिल्ली अस्पताल भेजा गया था। जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।आरोपी पूर्व विधायक करीब एक साल से बागपत जेल में बंद था।इतना ही नहीं इस विधायक का दिल्ली से लेकर यूपी तक बड़ा वर्चस्व होने के साथ ही डाॅन निरज बवाना से गहरा संबंध बताया जाता है। आरोपी विधायक गैंगस्टर अमित उर्फ भूरा फरारी प्रकरण में 120 बी का आरोपी था।पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-पहले पति को फंसाने की रची थी साजिश ,खुद पहुंच गई सलाखों के पीछे

बागपत जेल में बंद था दिल्ली की इस सीट से रहा पूर्व विधायक

दिल्ली की मुंडका विधानसभा से विधायक रह चुका रामबीर शौकीन पिछले एक साल बागपत जेल में भूरी फरारी प्रकरण में बंद था।उसे बुधवार को सफदरगंज अस्पताल से फरार होने पर बागपत पुलिस में हड़कंप मच गया है।फरार पूर्व विधायक काफी समय से बागपत जिलाकारागार में बंद था।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः छात्रा के साथ पुलिसवालों ने गाड़ी में की गंदी हरकत, अब उसने खोला राज तो...

पुलिस की आंखों में मिर्ची स्प्रे डालकर लूटी की थी एके-47 आैर कार्बाइन

दअरसल, मुज्जफरनगर के सरनावली गांव निवासी अमित उर्फ भूरा को 15 दिसंबर वर्ष 2014 को देहरादून पुलिस बागपत न्यायालय मे पेशी पर लेकर आ रही थी। इसी दौरान जैसे ही पुलिस भूरा को लेकर दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट पब्लिक स्कूल के निकट पहुंची। तभी स्कार्पियो सवार बदमाशों ने पुलिस को घेरकर पुलिस की आंख में मिर्ची स्प्रे डालकर पुलिसकर्मियों से दो एके-47 व कार्बाइन लूटकर व भूरा को छुड़ाकर फरार हो गए थे। इस मामले में कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस विवेचना में कुख्यात सुनील राठी, दिल्ली का पूर्व विधायक रामबीर शौकीन, उसका भांजा नीरज बवाना समेत समेत कई कुख्यातों के नाम सामने आया थे, इस मामले में पुलिस ने कुख्यात सुनील राठी की माता राजबाला समेत 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बाद में अमित उर्फ भूरा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्फतार कर लिया था।

यह भी पढ़ें-Ayushman Bharat Yojana हुर्इ शुरू, वेबसाइट आैर हेल्पलाइन नंबर से एेसे देख सकते हैं अपना नाम

डाॅन निरज बवाना आैर सुनील राठी के गैंग से रखता है तालूक

बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व विधायक रामबीन शौकीन को एलर्जी व हाथ पैरों में दर्द की बीमारी थी। इस कारण उसका कई दिनों तक जिला अस्पताल में भी उपचार चला। वही बुधवार को उसकी तबीयत खराब होने पर उसे पुलिस कस्टडी में दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल भेजा गया। जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। भूरा फरारी प्रकरण में रामबीर शौकीन व अरविंद ही बागपत जिला कारागार में बंद है। पूर्व विधायक का डाॅन निरज बवाना गैंग से भी खासा तालूक है। जबकि कुख्यात सुनील राठी, नीरज बवाना, नवीन, दिनेश टापा दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद है। वही सचिन खोखर नैनीताल जेल में बंद है। सूचना पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कुख्यात को अस्पताल लेकर गए उपनिरीक्षक समन सिंह, कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार, सुंदर कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग