
एनएचए ने शुरू की आयुष्मान भारत योजना Ayushman Bharat yojana वेबसाइट आैर हेल्पलाइन, एेसे देख सकते है अपना नाम
नोएडा।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना का आगाज किया गया था।इसकी शुरूआत (Ayushman Bharat Yojana) हो चुकी है।इसके लिए नेशनल हेल्थ एजेंसी ने नेशनल हेल्थ इंश्योरेंस के तहत आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना की वेबसाइट आैर हेल्पलाइन को लांच कर दिया है।एेसे में अपना आयुष्मान योजना के लाभार्थी है या नहीं।यह आप इस एनएचए द्वारा शुरू की वेबसाइट पर देख सकते है। साथ ही इससे संबंधित मदद के हेल्पलाइन पर भी बात कर सकते है। साथ ही अस्पतालाें में आयुष्मान मित्र से भी मदद ले सकते है।
यह भी पढ़ें-आयुष्मान मित्र Ayushman Mitra बनने के लिए ये लोग कर सकेंगे आवेदन, एेसे होगा चयन, करना होगा यह काम
योजना के लिए ऐसे देखें अपना नाम
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये का सालाना स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) दिया जाएगा। इसके लिए लाभार्थी की लिस्ट बनाई जा चुकी है। वहीं इस योजना का शुभारंभ हो चुका है।इसका शुभारंभ पीएम मोदी ने किया।वहीं इस योजना में अपना नाम देखने के लिए आयुष्मान भारत की वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाकर क्लिक करें।साथ ही इस हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल कर आप योजना का लाभ आपको मिल सकता है या नहीं।इस संबंध में जानकारी भी ले सकते है।
योजना के तहत आयुष्मान मित्र भी हुए तैनात, एेसे करेंगे मदद
आयुष्मान भारत योजना की देश के कर्इ राज्यों आैर जिलों में पाॅयलट प्राॅजेक्ट की शुरुआत हो चुकी है। एेसे में लाभार्थियों की मदद करने के लिए आयुष्मान मित्र भी तैनात किये गये है।ये अायुष्मान मित्र आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की मदद करेंगे।वह लाभार्थी व हॉस्पिटल के बीच समन्वय स्थापित करेंगे।
इन अस्पतालों में होगा इलाज
आयुष्मान भारत योजना का लाभ देश भर में दस करोड़ परिवारों को लोगों को मिलेगा।साथ ही इस योजना के लाभार्थी देश भर में सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों में कैशलेस इलाज करा सकेंगे।इतना ही नहीं सभी राज्यों के सरकारी अस्पतालों को इस स्कीम में शामिल माना जाएगा।इसके साथ ही प्राइवेट आैर र्इएसआर्इ अस्पताल में भी शामिल रहेंगे।यहां मरीज काे भर्ती कराने से लेकर उनका इंश्योरेंस कंपनी से भुगतान कराने का सारा काम आयुष्मान मित्र संभालेंगे।
Updated on:
25 Sep 2018, 4:12 PM IST
Published on:
18 Sep 2018, 4:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.