6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा एयरपोर्ट पर दिखा ‘स्विस टच’: राष्ट्रपति गाइ परमेलिन ने किया दौरा, बोले- यह ज्यूरिख मॉडल की पहचान

स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा कर इसे भारत में 'स्विस टच' बताया। जानें टर्मिनल, ATC और भविष्य की योजनाओं पर क्या कहा।
2 min read
Google source verification
Swiss President Guy Parmelin India visit

स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बताया भारत में 'स्विस टच' , Photo Source@ANI

Swiss Touch in India: स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा किया। उन्होंने इस सुविधा को भारत में 'स्विस टच' बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एयरपोर्ट का संचालन ज्यूरिख एयरपोर्ट की मूल कंपनी 'फ्लुगहाफेन ज्यूरिख' की एक सहायक कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

परमेलिन के साथ भारत में स्विट्जरलैंड की राजदूत माया तिसाफी, उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री सुनील कुमार शर्मा तथा सरकारी अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। उन्होंने मंगलवार को एयरपोर्ट की मुख्य सुविधाओं का दौरा किया, जिनमें पैसेंजर टर्मिनल, एटीसी (ATC) और एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं।

'X' पर साझा किया अनुभव

यात्रा के बाद 'X' पर एक पोस्ट में परमेलिन ने लिखा, "भारत में एक स्विस टच 🇮🇳🇨🇭: नोएडा का नया एयरपोर्ट 'फ्लुगहाफेन ज्यूरिख' की एक सहायक कंपनी द्वारा संचालित है, जो ज्यूरिख एयरपोर्ट की मूल कंपनी है।

उन्होंने यह भी कहा कि, मुझे मंत्री सुनील कुमार शर्मा की मौजूदगी में इसके संचालन शुरू होने के समय (इस साल जून में) इसे देखने का मौका मिला था। परमेलिन के अनुसार, लंबे समय में इस एयरपोर्ट से हर साल 70 मिलियन (7 करोड़) तक यात्रियों के आवागमन की उम्मीद है।

एयरपोर्ट की प्रगति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी

दौरे के दौरान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की लीडरशिप टीमों ने परमेलिन और प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। उन्हें एयरपोर्ट के विकास के सफर, सस्टेनेबिलिटी (स्थिरता) से जुड़ी पहलों, यात्रियों के अनुभव से जुड़ी सोच और भविष्य की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

प्रतिनिधिमंडल ने पैसेंजर टर्मिनल, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और मुख्य एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर का भी दौरा किया, जिससे उन्हें एयरपोर्ट के डिजाइन, टेक्नोलॉजी और संचालन क्षमताओं के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मिली।

निवेश और क्षेत्रीय विकास पर फोकस

इस दौरे ने निवेश आकर्षित करने पर उत्तर प्रदेश सरकार के लगातार फोकस और क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर-आधारित विकास के लिए उसके समर्थन को भी उजागर किया। इससे NIA को एक आधुनिक, आसान और कुशल यात्रा अनुभव देने के साथ-साथ क्षेत्रीय आर्थिक विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के अपने नजरिए को दिखाने का मौका मिला। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वाइस चेयरमैन क्रिस्टोफ श्नेलमन ने कहा कि परमेलिन और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि इस दौरे से एयरपोर्ट पर हुई प्रगति और इसके विकास व भविष्य के कामकाज से जुड़े नजरिए को पेश करने का मौका मिला।