20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Cyclone Akvan: चक्रवात अकवान से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार

Cyclone Akvan: चक्रवात अकवान से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार

Cyclone Akvan: सीएम विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश। प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4 के प्रावधानों एवं फसल बीमा योजना के अनुसार मिलेगी पात्र सहायता राशि।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 20 Nov 2026, 11:44 PM IST

Cyclone Akvan

Cyclone Akvan: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चक्रवाती तूफान अकवान के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसानों को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है। किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। चक्रवात से हुई फसल क्षति का सर्वेक्षण कराकर सभी पात्र किसानों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में 20 नवंबर को कहा कि राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वेक्षण के आधार पर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत पात्रतानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सीएम साय ने कहा कि जिन किसानों की फसलें बीमित हैं, उन्हें संबंधित फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र बीमा दावा राशि दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री साय ने नई दिल्ली जाने से पहले मीडिया से कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भारत मंडपम दिल्ली में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह के आयोजन हर साल होते हैं, जिनमें हर राज्य के लिए एक विशेष दिन तय होता है। आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए समर्पित है।