20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / ज्वालामुखी की गर्मी से बनेगी बिजली, जानिए कैसे AI डेटा सेंटर्स की ऊर्जा जरूरत पूरी करेगी जियोथर्मल तकनीक

ज्वालामुखी की गर्मी से बनेगी बिजली, जानिए कैसे AI डेटा सेंटर्स की ऊर्जा जरूरत पूरी करेगी जियोथर्मल तकनीक

AI डेटा सेंटर्स की बढ़ती बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए गूगल ज्वालामुखी की गर्मी से स्वच्छ ऊर्जा हासिल करने की योजना बना रहा है। जानिए कैसे जियोथर्मल तकनीक से 50 मेगावाट बिजली बनाई जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 21 Nov 2026, 3:00 AM IST

Google Geothermal Energy Project

AI Image-(ChatGpt)

Google AI Data Centers: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) के बढ़ते इस्तेमाल ने डेटा सेंटर्स की बिजली खपत को आसमान पर पहुंचा दिया है। इस चुनौती से निपटने के लिए गूगल ने धरती के भीतर छिपी ज्वालामुखी की गर्मी को ऊर्जा में बदलने का रास्ता चुना है। कंपनी ने टेक्सास की जियोथर्मल फर्म क्वेस एनर्जी के साथ समझौता किया है। इसके तहत ओरेगन के न्यूबेरी ज्वालामुखी क्षेत्र से 50 मेगावाट स्वच्छ बिजली हासिल की जाएगी। आपूर्ति 2030 तक शुरू होने की उम्मीद है।

चट्टानें होंगी भाप, बनेगी बिजली


परियोजना में खास मिलीमीटर-वेव ड्रिलिंग तकनीक इस्तेमाल होगी। इसमें उच्च आवृत्ति वाली विद्युत चुंबकीय तरंगों से गहराई में मौजूद कठोर चट्टानों को वाष्पीकृत कर रास्ता बनाया जाएगा। इसके बाद भूमिगत गर्म चट्टानों में पानी पहुंचाकर भाप तैयार की जाएगी, जिससे टरबाइन चलेंगे और बिजली बनेगी।

मौसम की निर्भरता खत्म


सौर और पवन ऊर्जा के उलट जियोथर्मल बिजली चौबीसों घंटे उपलब्ध हो सकती है। इससे गूगल के एआइ डेटा सेंटर्स को लगातार बिजली मिलेगी।

10 लाख घरों को रोशन करने की क्षमता


कंपनी के अनुसार, भविष्य में इस साइट की उत्पादन क्षमता 1 गीगावाट तक पहुंच सकती है। हालांकि, फिलहाल 50 मेगावाट आपूर्ति का लक्ष्य है। परियोजना के सामने 10 मील लंबी ट्रांसमिशन लाइन बिछाकर इसे ग्रिड से जोड़ने की चुनौती भी है।

रोजगार के नए अवसर


परियोजना के निर्माण से 200 से 400 नौकरियां और संचालन शुरू होने पर 50 से अधिक स्थायी रोजगार मिलने का अनुमान है।