विधानसभा चुनाव में 16 सीटों पर जीत-हार का अंतर एक हजार वोट से कम था। इनमें भाजपा ने 9 और सपा ने 6 सीटें जीतीं, जबकि एक सीट अन्य दल के खाते में गई। 38 सीटों पर अंतर एक हजार से पांच हजार और 71 सीटों पर पांच से दस हजार वोट के बीच रहा। इन दोनों श्रेणियों में भाजपा ने क्रमश: 19 और 35, जबकि सपा ने 15 और 25 सीटें जीती थीं।